शाओमी इंडिया ने लॉन्च किए कई नए प्रोडक्ट

शाओमी इंडिया ने लॉन्च किए कई नए प्रोडक्ट
विज्ञापन
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी भारत में दो साल पूरे करने का जश्न सेल के जरिए मना रही है। तीन दिन तक चलने वाली इस सेल में शाओमी इंडिया कई प्रोडक्ट पर छूट दे रही है। कुछ हैंडसेट तो मात्र 1 रुपये में बेचे जा रहे हैं। इस बीच कंपनी ने भारत में कुछ नए प्रोडक्ट भी लॉन्च किए हैं, जैसे कि मी पावर बैंक, मी कैपसुल ईयरफोन और मी इन-ईयर हेडफोन प्रो गोल्ड वेरिएंट।

10000 एमएएच के मी पावर बैंक की कीमत 1,299 रुपये है और यह शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है। डिजाइन के लिहाज से यह दिखने में अन्य मी पावरबैंक जैसा ही है। इसमें एक यूएसबी पोर्ट, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, एलईडी लाइट और पावर बटन मौजूद हैं। इसका वज़न 207 ग्राम है और इसे पूरा चार्ज करने में करीब 5.5 घंटे का वक्त लगेगा। कंपनी का दावा है कि इस पावरबैंक की मदद से मी नोट की 3000 एमएएच की बैटरी को 2.1 बार पूरी तरह से चार्ज करना संभव है।

शाओमी ने इसके अलावा मी कैपसुल ईयरफोन को भी पेश किया है। इसकी कीमत 999 रुपये है। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। यह ईयरफोन एक माइक्रोफोन और तीन बटन रिमोट के साथ आता है। कैपसुल के आकार के बड्स इस ईयरफोन की सबसे अहम खासियत बताई जा रही है। इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं होगी।

शाओमी ने अपने मी इन-ईयर हेडफोन्स प्रो का गोल्ड कलर वेरिएंट 1,799 रुपये में लॉन्च किया है। यह डुअल आरमैच्योर ड्राइवर्स और फुल मेटल कंसट्रक्शन से लैस है। चीन की यह कंपनी मी 5 के गोल्ड कलर वेरिएंट खरीदने वाले यूज़र को मी इन-ईयर हेडफोन प्रो (गोल्ड) मुफ्त में दे रही है।

इस सेल के तहत शाओमी मी 5 (ब्लैक और व्हाइट वेरिएंट), मी 4, और ब्लूटूथ स्पीकर पर छूट दी गई है। मी 5 को 22,999 रुपये, मी 4 को 10,999 रुपये और मी ब्लूटूथ स्पीकर को 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  4. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  5. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  7. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  8. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »