Xiaomi की Civi सीरीज जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च 

शाओमी ने मार्च में चीन में Civi 4 Pro को पेश किया था। देश में इस स्मार्टफोन को Xiaomi 14 SE के तौर पर लाया जा सकता है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मई 2024 16:00 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी ने मार्च में चीन में Civi 4 Pro को पेश किया था
  • Civi 4 Pro में 6.55 इंच OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है
  • इसमें Leica ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है

इस स्मार्टफोन को Xiaomi 14 SE के तौर पर लाया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने जल्द एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने का संकेत दिया है। यह कंपनी की Civi सीरीज का स्मार्टफोन हो सकता है। शाओमी ने मार्च में चीन में Civi 4 Pro को पेश किया था। देश में इस स्मार्टफोन को  Xiaomi 14 SE के तौर पर लाया जा सकता है। 

देश में शाओमी की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के 'क्रश' ऐडवर्टाइजिंग पर तंज कसा है। इस ऐडवर्टाइजमेंट में एक हाइड्रॉलिक प्रेस विभिन्न म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स और आर्ट प्रोडक्ट्स को कुचलती है और इसके बाद नए M4 चिप वाला iPad Pro सामने आता है। शाओमी का वीडियो भी इसी तरह से शुरू होता है लेकिन इसमें हाइड्रॉलिक प्रेस के नीचे जाने पर यह टूट जाती है और स्क्रीन पर 'सिनेमैटिक टेक्स्ट' लिखा होता है। इसके बाद 'जल्द आ रहा है' दिखता है। इन दोनों शब्दों के पहले दो अक्षर रेड कलर के फॉन्ट में होने के कारण ऐसी अटकल है कि यह टीजर Civi सीरीज के स्मार्टफोन के लिए है। 

चीन में पेश किए गए Civi 4 Pro में 6.55 इंच OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 SoC है। इस स्मार्टफोन में Leica ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसकी 4,700 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

हाल ही में देश में शाओमी के CMO, Anuj Sharma ने Gadgets 360 को बताया था कि कंपनी की योजना 50,000 रुपये के सेगमेंट में एक स्मार्टफोन लॉन्च करने की है। नया स्मार्टफोन Redmi Note 13 Pro+ 5G और Xiaomi 14 के बीच अंतर को घटाएगा। Redmi Note 13 Pro+ 5G के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 30,999 रुपये और 12 GB + 512 GB का 34,999 रुपये का है। Xiaomi 14 का प्राइस 69,999 रुपये का है। शर्मा ने कहा था, "मुझे नहीं लगता कि 50,000 रुपये के सेगमेंट में कोई बहुत अच्छा स्मार्टफोन है। हम इसमें एक बेहतर डिवाइस लाना चाहते हैं।"  इस सेगमेंट में चुनिंदा स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने डिवाइस पेश किए हैं। OnePlus की इसमें मजबूत स्थिति है। कंपनी के 11R और 12R को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस वर्ष शाओमी ने स्मार्टफोन मार्केट में काफी ग्रोथ की है। कंपनी के Redmi Note और Xiaomi 14 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1236x2750 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.