Redmi Note 11T 5G ही नहीं इस साल भारत में लॉन्च होंगे Xiaomi और Redmi के कई डिवाइस, ये रही लिस्ट...

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि Xiaomi और Redmi कंपनी भारत में Redmi Note 11T 5G के अलावा भी इस साल के अंत तक कई डिवाइस लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 18 नवंबर 2021 14:06 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11T 5G फोन 30 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा
  • Redmi Note 11 सीरीज़ चीन में हो चुकी है लॉन्च
  • Redmi Watch 2 Lite भी हो सकती है लॉन्च
Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन भारत में 30 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह फोन Redmi Note 11 का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जो कि चीन में पिछले महीने लॉन्च किया जा चुका है। खैर! साल 2021 को खत्म होने में अब बस डेढ़ महीना बचा है, लेकिन यदि आपको लगता है कि इस साल भारत में कंपनी केवल Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन ही लॉन्च करने वाली है, तो आप गलत हैं। दरअसल, लेटेस्ट लीक में टिप्सटर ने संकेत दिए हैं कि Xiaomi और Redmi अपने कई डिवाइस जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है। रेडमी नोट 11टी 5जी के अलावा, इस लिस्ट में अन्य कौन-से डिवाइस शामिल हो सकते हैं, आइए जानते हैं।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि Xiaomi और Redmi कंपनी भारत में Redmi Note 11T 5G के अलावा भी इस साल के अंत तक कई डिवाइस लॉन्च करने वाली है।
Advertisement
 

हाल ही में Redmi India ट्विटर अकाउंट के जरिए आधिकारिक रूप से ऐलान किया गया कि Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन भारत में 30 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। रेडमी नोट 11टी 5जी स्मार्टफोन Redmi Note 10T 5G का सक्सेसर होगा, जो कि जुलाई  महीने में लॉन्च किया गया था। इस नए फोन को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि यह Redmi Note 11 का रीबैज्ड वर्ज़न होगा, जिसे Xiaomi ब्रांड Redmi ने हाल ही में चीन में लॉन्च किया था।

Redmi Note 11 सीरीज़ चीन में लॉन्च की जा चुकी है। हालांकि चीन के बाद इसे ग्लोबली अलग प्रोसेसर व डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी लीक्स में सामने आ चुकी है। लेकिन यह फोन भारत में इस साल लॉन्च कर दिया जाएगा या नहीं फिलहाल यह साफ नहीं है। टिप्सटर के संकेत के बाद उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी रेडमी नोट 11 सीरीज़ को भी जल्द भारत में लॉन्च करने वाली है। जैसे कि हमने बताया यह सीरीज़ चीन में लॉन्च हो चुकी है, जिसमें Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11Pro+ जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। खबरें, तो यह भी है कि भारत में Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ को Xiaomi 11i और Xiaomi 11i HyperCharge के रूप में लेकर आया जा सकता है।
Advertisement

Redmi Watch 2 Lite भी इस साल के अंत तक भारत में लेकर आई जा सकती है, जो कि पिछले दिनों Redmi Note 11 सीरीज़ लॉन्च के साथ चीन में पेश की गई थी।
Advertisement

स्मार्टवॉच के अलावा, Redmi Smart Band Pro को बैंड के रूप में लेकर आया जा सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे भी जल्द ही भारत में लेकर आ सकती है। कहा जा रहा है कि इसे रेडमी नोट 11टी 5जी के साथ 30 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp display, 90Hz refresh rate
  • Good performance
  • Long battery life, quick charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Ivory, Black, Blue, Pink, Olive, Brown

Compatible OS

Android

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Square

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  3. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  4. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  5. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  6. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  7. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  8. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  9. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  10. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.