Xiaomi 18 Pro में 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में नया प्राइवेसी फीचर भी मिल सकता है
पिछले वर्ष Xiaomi 17 Pro को पेश किया गया था
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi ने पिछले वर्ष Xiaomi 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max के रियर में सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। Xiaomi 18 Pro को भी अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Xiaomi 18 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm की आगामी Snapdragon 8 Gen 6 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। Xiaomi 18 Pro में फ्लैट डिस्प्ले थिन बेजेल्स के साथ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।
Xiaomi 18 Pro में 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में अपग्रेडेड डुअल स्पीकर सेटअप दिया जा सकता है। हाल ही में एक लीक में कहा गया था कि Xiaomi 18 Pro में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में नया प्राइवेसी फीचर भी मिल सकता है। यह फीचर Samsung Galaxy S26 Ultra में दिया गया है। हालांकि, Xiaomi ने आगामी स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
पिछले वर्ष सितंबर में चीन में पेश किए गए Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच का डिस्प्ले 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की विशेषता इसमें बैक पैनल पर M10 सेकेंडरी डिस्प्ले है। इसके डिस्प्ले के लिए Xiaomi Dragon Crystal Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। Xiaomi 17 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Light Hunter 950L कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Xiaomi 17 Pro की 7,500 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?