Vivo X Fold 6 के भारत में लॉन्च में हो सकती है देरी, लीक हुई प्राइसिंग

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है

Vivo X Fold 6 के भारत में लॉन्च में हो सकती है देरी, लीक हुई प्राइसिंग

Photo Credit: Vivo

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 6 को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है
  • भारत में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च में कुछ देरी हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo ने पिछले महीने नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन चीन में पेश किया था। Vivo X Fold 6 को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च में कुछ देरी हो सकती है। Vivo X Fold 6 में MediaTek Dimensity 9500 Super चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर  Sanju Choudhary ने बताया है कि भारत में  Vivo X Fold 6 को इस वर्ष अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। देश में कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च में यह कुछ महीने की देरी होगी। पिछले वर्ष जुलाई में  Vivo X Fold 5 को लॉन्च किया गया था। देश में Vivo X Fold 6 का प्राइस 1,05,000 रुपये से अधिक का हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का मुकाबला इस महीने लॉन्च होने वाले Samsung Galaxy Z Fold 8 और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से हो सकता है। भारत में लॉन्च होने वाले Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं। Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच (2,504 x 2,312 पिक्सल्स) इनर फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और Hz कंटेंट सपोर्ट के साथ है। इसमें आउटर पर 6.51 इंच (1,120 x 2,528 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 Super है। 

Vivo X Fold 6 की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसमें दोनों डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल के कैमरा हैं। यह स्मार्टफोन 8K तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें सेंसर्स के तौर पर गायरोस्कोप, ई-कम्पास, एंबिएंट लाइट सेंसर और ग्रेविटी सेंसर दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 40 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। Vivo X Fold 6 का साइज अनफोल्ड करने पर 157.16 x 145.66 x 4.40 mm और फोल्ड करने पर 157.16 x 74.26 x 9.40 mm का है। इस स्मार्टफोन का भार लगभग 228 ग्राम का है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »