Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा

इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी दी जा सकती है। यह स्मार्टफोन 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जुलाई 2026 19:43 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच 2K OLED डिस्प्ले हो सकता है
  • Xiaomi 18 Pro Max में डुअल 200 मेगापिक्सल के कैमरा दिए जा सकते हैं
  • इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी मिल सकती है

पिछले वर्ष Xiaomi 17 सीरीज को पेश किया गया था

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 18 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के Xiaomi 18 Pro Max में डुअल 200 मेगापिक्सल के कैमरा दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 8,500 mAh की बैटरी हो सकती है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Xiaomi 18 Pro Max के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच 2K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Xiaomi 18 Pro Max की एक विशेषता इसकी कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेटरल ओवरफ्लो इंटीग्रेशन कैपेसिटर ( LOFIC) टेक्नोलॉजी के साथ हो सकता है। इसके साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मैक्रो फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन की कैमरा ट्यूनिंग के लिए Leica के साथ टाई-अप किया जा सकता है। Xiaomi 18 Pro Max में 8,000 mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी दी जा सकती है। यह स्मार्टफोन 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। हाल ही में इसी टिप्सटर ने Xiaomi 18 Pro की डिटेल्स को लीक किया था। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। 

Xiaomi 18 Pro की रियर कैमरा यूनिट में भी डुअल 200 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन का फीचर हो सकता है। हाल ही में पेश किए गए Samsung Galaxy S26 Ultra में यह फीचर दिया गया है। प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर से निकट में खड़े लोगों के लिए मोबाइल की स्क्रीन पर जानकारी को देखना मुश्किल होता है। इसमें साइड से स्क्रीन पर कंटेंट को देखने में मुश्किल होती है और इससे पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी को संदिग्ध लोगों से सुरक्षित रखा जा सकता है। Xiaomi 18 सीरीज के लॉन्च के पैटर्न में बदलाव किया जा सकता है।आगामी स्मार्टफोन सीरीज में स्टैंडर्ड और Pro मॉडल्स को एक साथ लॉन्च करने के बजाय Xiaomi 18 Pro को पहले लाया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.