Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च

चीन में पेश किए गए Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच (2,504 x 2,312 पिक्सल्स) इनर फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और Hz कंटेंट सपोर्ट के साथ है

Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल मार्केट में यह स्मार्टफोन OriginOS 7 के साथ लॉन्च हो सकता है
  • इस वर्ष जून में Vivo X Fold 6 को चीन में पेश किया गया था
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन

स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष जून में Vivo X Fold 6 को चीन में पेश किया गया था। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X Fold 6 के चाइनीज और इंटरनेशनल वेरिएंट्स के सॉफ्टवेयर में अंतर हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में यह स्मार्टफोन OriginOS 7 के साथ लॉन्च हो सकता है। Vivo X Fold 6 के चाइनीज वेरिएंट में Android 16 पर बेस्ड  OriginOS 6 Fold है। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मॉडल के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB का वेरिएंट हो सकता है। Vivo X Fold 6 को Nebula Teal और Prism Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 1.5 लाख रुपये का हो सकता है। 

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं। हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Vivo V2559 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo X Fold 6 का इंटरनेशनल वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,710 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,977 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM है। भारत में इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। 

चीन में पेश किए गए Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच (2,504 x 2,312 पिक्सल्स) इनर फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और Hz कंटेंट सपोर्ट के साथ है। इसमें आउटर पर 6.51 इंच (1,120 x 2,528 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन है। हाल ही में Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल वर्जन को थाईलैंड के NBTC और इंडोनेशिया के SDPPI प्लेटफॉर्म्स पर मॉडल नंबर - V2559 के साथ देखा गया था। इससे इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मार्केट में जल्द लॉन्च का संकेत मिला था। Vivo X Fold 6 का इंटरनेशनल मार्केट में हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone Duo और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से मुकाबला हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »