Xiaomi 17 Ultra जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh हो सकती है बैटरी

Xiaomi 17 Ultra के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,499 यूरो (लगभग 1,59,600 रुपये) का हो सकता है। यह चीन में इस स्मार्टफोन के समान वेरिएंट से ज्यादा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 फरवरी 2026 23:40 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष दिसंबर में Xiaomi 17 Ultra को चीन में पेश किया गया था
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 है
  • यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi का नया स्मार्टफोन जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष दिसंबर में Xiaomi 17 Ultra को चीन में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वर्जन का डिजाइन इसके चाइनीज मॉडल के समान हो सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट की एक इमेज को लीक किया है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले और थिन बेजेल्स हैं। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिख रहा है। Xiaomi 17 Ultra को इस महीने भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के चाइनीज मॉडल में 6,800 mAh की बैटरी है। Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियां अक्सर इंटरनेशनल मार्केट में अपने स्मार्टफोन्स को कम कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ लॉन्च करती है। 

Advertisement

Xiaomi 17 Ultra के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,499 यूरो (लगभग 1,59,600 रुपये) का हो सकता है। यह चीन में इस स्मार्टफोन के समान वेरिएंट से ज्यादा है। इस स्मार्टफोन के चाइनीज मॉडल में में 6.9 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 है। Xiaomi 17 Ultra में 6.3 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। 

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।  हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल और Xiaomi 17 Ultra की लिस्टिंग हुई है। इससे भारत में इन स्मार्टफोन्स के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 6.3 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb cameras
  • Solid design
  • Bright display
  • Decent battery backup and 90W wired fast-charging support
  • Photography kit (sold separately)
  • Bad
  • Expensive
  • Stereo speakers aren't very loud
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 V

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.