Xiaomi 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, इंटरनेशनल वेरिएंट की Geekbench पर लिस्टिंग

चीन में पेश किए गए Xiaomi 17 में 6.3 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले (2,656×1,220 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

Xiaomi 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, इंटरनेशनल वेरिएंट की Geekbench पर लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • Xiaomi 17 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
  • यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के बेस मॉडल के इंटरनेशनल वेरिएंट की बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर लिस्टिंग हुई है। भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने बताया है कि बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Xiaomi 17 की मॉडल नंबर - 25113PN0EG के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। Xiaomi 17 के इंटरनेशनल मॉडल में Adreno 840 GPU और 12 GB तक का RAM हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। अगले वर्ष जनवरी या फरवरी में इंटरनेशनल मार्केट में यह स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है। 

हाल ही में एक अन्य टिप्सटर ने बताया था कि भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की टेस्टिंग की जा रही है। चीन में इस स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 17 Ultra को शामिल नहीं किया गया था। इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट के साथ चीन में पेश किया जा सकता है। चीन में इस स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max शामिल हैं। 

चीन में पेश किए गए Xiaomi 17 में 6.3 इंच  LTPO AMOLED डिस्प्ले (2,656×1,220 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है।  इस स्मार्टफोन में 16 GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। Xiaomi 17 में क्वाड रियर कैमरा यूनिट में f/1.67 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Xiaomi 17 की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन सीरीज के Xiaomi 17 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में नई Leica कोटिंग हो सकती है। इससे कैमरा रिफ्लेक्शंस को बहुत कम किया जा सकेगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi SkyNomad इंटेलिजेंट लार्ज-स्पेस SUV सीरीज पेश, कार बन जाएगी दूसरा घर
  2. Xiaomi ने नई वाशिंग मशीन Mijia Pro 10kg की लॉन्च, AI असिस्टेंट के साथ एडवांस वाशिंग फीचर से लैस, जानें कीमत
  3. Oppo Reno16, Reno16c की पहली सेल आज से, डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, देखें सभी ऑफर्स
  4. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Truecaller सीईओ और TRAI के बीच लड़ाई! बढ़ते Spam कॉल्स के लिए TRAI को बताया जिम्मेदार
  6. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
  7. Vivo X Fold 6 के भारत में लॉन्च में हो सकती है देरी, लीक हुई प्राइसिंग
  8. भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
  9. Realme Narzo 100x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  10. इस फिटनेस बैंड में नहीं है स्क्रीन, AI बताएगा हेल्थ का पूरा हाल! Noise REP Band भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »