Xiaomi 16 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा

इस वर्ष फरवरी में Xiaomi 15 Ultra को चीन में पेश किया गया था। इसके बाद मार्च में स्पेन के MWC में इस स्मार्टफोन का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जुलाई 2025 17:55 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Leica ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इसे Xiaomi 16 और Xiaomi 16 Pro के साथ चीन में लाया जा सकता है
  • यह इस वर्ष फरवरी में पेश किए गए Xiaomi 15 Ultra की जगह लेगा

इसे Xiaomi 16 और Xiaomi 16 Pro के साथ चीन में लाया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi का Xiaomi 16 Ultra जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह इस वर्ष फरवरी में पेश किए गए Xiaomi 15 Ultra की जगह लेगा। कंपनी के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Leica ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 6.8 इंच LTPO डिस्प्ले हो सकता है। 

शाओमी के ग्रुप पार्टनर और प्रेसिडेंट, Lu Weibing ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक टीजर में Xiaomi 16 Ultra को 'मोबाइल इमेजिंग में नई ऊंचाई' बताया है। इससे इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिला है। इसके साथ ही नए स्मार्टफोन के लिए शाओमी के Leica के साथ टाई-अप की पुष्टि हुई है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसे Xiaomi 16 और Xiaomi 16 Pro के साथ चीन में लाया जा सकता है। 

Advertisement

इस वर्ष फरवरी में Xiaomi 15 Ultra को चीन में पेश किया गा था। इसके बाद मार्च में स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में इस स्मार्टफोन का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ था। भारत में इसके 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट को 1,09,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। 

Xiaomi 16 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

इसमें 6.8 इंच LTPO डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite 2 दिया जा सकता है। Xiaomi 16 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 1 इंच 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 1/1.28 इंच 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT600 कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 7,000 mAh से 7,500 mAh की हो सकती है। यह 100 W फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। Xiaomi 15 Ultra में 6.73 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले  के लिए Xiaomi Shield Glass 2.0 प्रोटेक्शन दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  2. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  3. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  4. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  5. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  6. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  7. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  9. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  10. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.