Xiaomi 15 Pro के डाइमेंशन का खुलासा, फोन 6000mAh बैटरी के साथ भी नहीं होगा मोटा

Xiaomi 15 Pro में चारों तरफ माइक्रो-कर्वचर के साथ 6.74 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 2K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

Xiaomi 15 Pro के डाइमेंशन का खुलासा, फोन 6000mAh बैटरी के साथ भी नहीं होगा मोटा

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 Pro की मोटाई 8.5mm और वजन करीब 220 ग्राम होगा।
  • Xiaomi 15 Pro में 6.74 इंच की OLED डिस्प्ले होगी।
  • Xiaomi 15 Pro में 6,000mAh सिलिकॉन-कार्बन नेगेटिव इलेक्ट्रोड बैटरी होगी।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर चीनी बाजार में फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 15 सीरीज पर काम कर रहा है। इस सीरीज में Xiaomi 15 और 15 Pro शामिल होने की उम्मीद हैं। ये आगामी Snapdragon 8 Gen 4 से लैस होंगे। बीते हफ्ते टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने लीक में Xiaomi 15 Pro की बैटरी साइज का खुलासा किया था। अब एक नई लीक में टिप्सटर ने स्मार्टफोन की मोटाई और वजन का खुलासा किया है।


Xiaomi 15 Pro Dimension


बीते साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Xiaomi 14 Pro में 120W रैपिड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,880mAh की बैटरी दी गई थी। लीक से पता चलता है कि Xiaomi 15 Pro में हाई डेंसिटी 6,000mAh सिलिकॉन-कार्बन नेगेटिव इलेक्ट्रोड बैटरी के साथ अपने बैटरी परफॉर्मेंस में काफी सुधार हो सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह 90W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।

एक नई लीक के अनुसार, डाइमेंशन की बात करें तो Xiaomi 15 Pro की मोटाई 8.5mm और वजन करीब 220 ग्राम होगा। इसकी तुलना में Xiaomi 14 Pro का वजन 223 ग्राम और मोटाई समान 8.5 मिमी है। इससे पता चलता है कि Xiaomi 15 Pro में समान मोटाई बनाए रखते हुए बहुत बड़ी बैटरी मिलेगी।


Xiaomi 15 Pro Specifications


अन्य रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 15 Pro में चारों तरफ माइक्रो-कर्वचर के साथ 6.74 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 2K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड हाइपरओएस पर चलेगा। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो 15 Pro के रियर में f/1.4-f/2.5 वेरिएबल अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV50K प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX8-सीरीज पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इस  स्मार्टफोन में IP69-रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »