Xiaomi 15 फोन ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार! NBTC सर्टिफिकेशन में हुआ स्पॉट, जानें डिटेल

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2024 09:45 IST
ख़ास बातें
  • फोन को थाईलैंड के NBTC सर्टीफिकेशन में देखा गया है।
  • फोन में 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी तक स्टोरेज होगी।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।

Xiaomi 15 में 6.36 इंच की 8T LTPO डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 15 को कंपनी ने बीते अक्टूबर में लॉन्च किया था। फोन चाइनीज मार्केट के बाद अब ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में भी जल्द दस्तक दे सकता है। फोन मिला हालिया सर्टिफिकेशन इसका संकेत देता है। इस फोन में कंपनी ने लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया है। फोन के कैमरा भी प्रभावित करने वाले बताए जाते हैं। साथ ही बैटरी फीचर्स भी पुराने मॉडल्स से बेहतर मिलते हैं। आइए जानते हैं फोन का ग्लोबल वेरिएंट कैसा होगा। 

Xiaomi 15 का लॉन्च अब ग्लोबल मार्केट में जल्द ही देखने को मिल सकता है। लेटेस्ट अपडेट कहता है कि फोन को थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन में देखा गया है। MSP की रिपोर्ट के अनुसार फोन का मॉडल नम्बर यहां पर 24129PN74G मेंशन किया गया है। यहां से फोन के कई फीचर्स भी कंफर्म हो जाते हैं। इसमें GSM / WCDMA / LTE / NR कनेक्टिविटी देखने को मिलेगी। शाओमी के इस फ्लैगशिप फोन के ग्लोबल मॉडल के लिए फैंस को इंतजार है। फोन इससे पहले FCC लिस्टिंग में भी देखा जा चुका है। 

अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज होगी। इसका एक वेरिएंट 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए इसमें HyperOS 2 की लेयर होगी जो कि Android 15 पर बेस्ड होगी। ग्लोबल वेरिएंट में चाइनीज मॉडल जैसे ही स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। 

चीन में फोन को कंपनी ने snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। यह 6.36-inch LTPO OLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। Dolby Vision और HDR10+ जैसे फीचर्स भी इसमें देखने को मिलते हैं। फोन में 5,400mAh की बैटरी दी गई है। जिसके साथ में 90W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ में अल्ट्रावाइड सेंसर और एक टेलीफोटो कैमरा भी आने की उम्मीद है। जल्द ही कंपनी इसके ग्लोबल लॉन्च की घोषणा कर सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X9s, Find X9 Ultra हो रहे 21 मई को लॉन्च, 200MP कैमरा,7050mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स
  2. 55, 65, 75 और 85 इंच डिस्प्ले वाला Sony BRAVIA 3 II भारत में लॉन्च, घर पर मिलेगा सिनेमा जैसा फील
  3. iQOO 15T होगा 20 मई को 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Motorola का पहला फोल्डेबल फोन Razr Fold लॉन्च
  2. Oppo Find X9s, Find X9 Ultra हो रहे 21 मई को लॉन्च, 200MP कैमरा,7050mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स
  3. अलर्ट! Oppo, OnePlus, Realme के नकली फोन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, कहीं आपके साथ भी हो न जाए ठगी!
  4. iQOO 15T होगा 20 मई को 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ पेश, जानें सबकुछ
  5. पॉकेट में AC! Sony ने लॉन्च किया गजब का गैजेट, कॉलर में लगाएं और पूरा दिन मिलेगी कूलिंग
  6. Xiaomi 17 Max मई में लॉन्च के लिए तैयार, 200MP का Leica कैमरा, 8000mAh की होगी बैटरी!
  7. 55, 65, 75 और 85 इंच डिस्प्ले वाला Sony BRAVIA 3 II भारत में लॉन्च, घर पर मिलेगा सिनेमा जैसा फील
  8. Sony Xperia 1 VIII हुआ लॉन्च, 48MP कैमरा, 16GB रैम, 5000mAh बैटरी, जानें कीमत
  9. 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन
  10. OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: देखें 30K के बजट में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.