Xiaomi 15 Global Launch

Xiaomi 15 Global Launch - ख़बरें

  • Xiaomi Watch S4 का प्राइस लीक, सिंगल चार्ज में चलेगी 15 दिन! जानें फीचर्स
    Xiaomi Watch S4 जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश की जा सकती है। Xiaomi Watch S4 का ग्लोबल मॉडल सिल्वर, ब्लैक और रेनबो कलर वेरिएंट्स में आ सकता है। इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। स्मार्टवॉच में Wi-Fi और Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी होगी। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी होगा। Xiaomi Watch S4 के यूरोपियन वर्जन के Bluetooth वेरिएंट का प्राइस 159 यूरो (लगभग 14,400 रुपये) होगा।
  • Xiaomi 15 Ultra ग्लोबल मॉडल 16GB रैम, तीन कलर वेरिएंट्स के साथ मार्च में होगा लॉन्च!
    Xiaomi 15 Ultra फोन ग्लोबल मार्केट में 3 से 6 मार्च के बीच दस्तक दे सकता है। फोन MWC 2025 में पेश किया जा सकता है। फोन 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। Xiaomi 14 Ultra भी इसी कंफिग्रेशन में पेश किया गया था। Xiaomi 15 Ultra के कलर ऑप्शंस भी यहां पर बताए गए हैं। Xiaomi 15 Ultra ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर शेड्स में आ सकता है।
  • Xiaomi 15 Ultra में मिलेगा 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट! लॉन्च से पहले कलर ऑप्शन भी लीक
    टिप्सटर सुधांशु अंबोरे ने 91Mobile के साथ Xiaomi 15 Ultra के कलर ऑप्शन और कॉन्फिगरेशन की जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi फ्लैगशिप मार्केट में कम से कम 16GB + 512GB वेरिएंट में उपलब्ध होगा। बता दें कि Xiaomi 14 Ultra को भी समान कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया था। इसके अलावा, बताया गया है कि फोन व्हाइट, ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हालांकि, यहां कलर्स के सटीक नामों की जानकारी शेयर नहीं की गई है।
  • Xiaomi 15 Ultra की भारत में दस्‍तक! BIS सर्टिफ‍िकेशन मिला, लॉन्चिंग जल्‍द
    Xiaomi का फ्लैगश‍िप Xiaomi 15 Ultra नए साल में भारत में लॉन्‍च होने के लिए तैयार है। भारत में इसका लॉन्‍च लगभग कन्‍फर्म हो गया है, क्‍योंकि मॉडल नंबर 25010PN30I के साथ लिस्‍ट डिवाइस को BIS सर्टिफ‍िकेशन मिल गया है। दटेकआउटलुक ने यह सर्टिफ‍िकेशन स्‍पॉट किया है। हालांकि उसमें मॉडल नेम का उल्‍लेख नहीं है, पर IMEI लिस्टिंग के हवाले से इस मॉडल को Xiaomi 15 Ultra का भारतीय वेरिएंट माना जा रहा है।
  • Xiaomi 15 फोन ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार! NBTC सर्टिफिकेशन में हुआ स्पॉट, जानें डिटेल
    Xiaomi 15 फोन का लॉन्च अब ग्लोबल मार्केट में जल्द ही देखने को मिल सकता है। फोन को थाईलैंड के NBTC सर्टीफिकेशन में देखा गया है। फोन में 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी तक स्टोरेज होगी। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए इसमें HyperOS 2 की लेयर होगी जो कि Android 15 पर बेस्ड होगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »