Xiaomi 15 Leaks

Xiaomi 15 Leaks - ख़बरें

  • MWC 2025 में दस्तक दे रहा है Xiaomi का 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला सबसे धांसू स्मार्टफोन!
    Xiaomi ने एक लाइव ब्रॉडकास्ट में बताया कि Xiaomi 15 Ultra को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (MWC 2025) में पेश किया जाएगा। टेक इवेंट बार्सिलोना में 3 मार्च से 6 मार्च के बीच होना है। बता दें कि कंपनी ने Xiaomi 14 Ultra को भी MWC 2024 में दुनिया के सामने रखा था। Xiaomi 15 Ultra मौजूदा फ्लैगशिप 14 Ultra का सक्सेसर होगा और रिपोर्ट्स की मानें तो पिछली जनरेशन की तुलना में अपकमिंग मॉडल कई सुधार और अपग्रेड्स के साथ आने वाला है।
  • Xiaomi 15 फोन ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार! NBTC सर्टिफिकेशन में हुआ स्पॉट, जानें डिटेल
    Xiaomi 15 फोन का लॉन्च अब ग्लोबल मार्केट में जल्द ही देखने को मिल सकता है। फोन को थाईलैंड के NBTC सर्टीफिकेशन में देखा गया है। फोन में 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी तक स्टोरेज होगी। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए इसमें HyperOS 2 की लेयर होगी जो कि Android 15 पर बेस्ड होगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।
  • Xiaomi 15 Ultra का डिजाइन लॉन्च से पहले लीक, मिलेंगे 200MP क्वाड कैमरा, 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
    Xiaomi 15 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंटरनल डिजाइन लॉन्च से पहले लीक हो गया है। लीक हुई इमेज में फोन के रियर में चार लेंस दिखाई दे रहे हैं। टॉप में लम्बे आकार का लेंस 200MP सेंसर दिखाई दे रहा है। उसके नीचे टेलीफोटो सेंसर समेत मेन सेंसर और अल्ट्रावाइड सेंसर मौजूद बताए गए हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 6000mAh बैटरी, 90W चार्जिंग दी जा सकती है।
  • Xiaomi 15 फोन लॉन्च होगा 90W फास्ट चार्जिंग के साथ, यहां आया नजर
    Xiaomi 15 स्मार्टफोन की चार्जिंग क्षमता का खुलासा हो गया है। स्मार्टफोन को चीन की 3C सर्टीफिकेशन में देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार फोन में 90W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है, और 50W वायरलेस चार्जिंग आ सकती है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन रियर में 50MP मेन कैमरा, Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »