• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi 14 ‘सबसे तगड़े’ प्रोसेसर, 50MP के तीन कैमरों के साथ भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Xiaomi 14 ‘सबसे तगड़े’ प्रोसेसर, 50MP के तीन कैमरों के साथ भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Xiaomi 14 में 3,000 निट्स की मैक्सिमम ब्राइटनैस वाला LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

Xiaomi 14 ‘सबसे तगड़े’ प्रोसेसर, 50MP के तीन कैमरों के साथ भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 50 मेगापिक्‍सल के 3 कैमरा हैं इसमें
  • 69999 रुपये रखी गई है फोन की कीमत
विज्ञापन
Xiaomi 14 स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह शाओमी का इस साल देश में पहला फ्लैगशिप फोन है। कंपनी ने एक इवेंट में Xiaomi 14 Ultra को भी पेश किया। इस रिपोर्ट में हम Xiaomi 14 की बात कर रहे हैं, जिसे क्‍वॉलकॉम के लेटेस्‍ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से पैक किया गया है। Xiaomi 14 में 3,000 निट्स की मैक्सिमम ब्राइटनैस वाला LTPO AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और 4,610mAh की बैटरी को चार्ज करने के लिए 90W की हाइपरचार्ज वायर्ड चार्जिंग तकनीक दी गई है। 
 

Xiaomi 14 price, availability

Xiaomi 14 price को 12GB + 512GB वेरिएंट में लाया गया है, जिसकी कीमत 69,999 रुपये रखी गई है। यह क्‍लासिक वाइट, ग्रीन और मैट ब्‍लैक कलर ऑप्‍शंस में आता है। फोन को Amazon, Flipkart, Mi.com, Mi होम स्‍टोर्स के साथ ही शाओमी के रिटेल पार्टनर्स से लिया जा सकेगा। बिक्री 11 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।  

आईसीआईसीआई बैंक कस्‍टमर्स अपने कार्ड के जरिए फोन खरीदने पर 5,000 रुपये का डिस्‍काउंट पा सकते हैं, इसके अलावा 5,000 रुपये का एक्‍सचेंज बोनस भी मिलेगा। 
 

Xiaomi 14 specifications

भारत में लॉन्‍च हुए Xiaomi 14 में ग्‍लोबल वर्जन वाले फीचर्स और स्‍पेक्‍स ही हैं। फोन में 6.36 इंच का LTPO AMOLED (1,200x2,670 pixels) डिस्‍प्‍ले है। इसकी पीक ब्राइटनैस 3 हजार निट्स है। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस का प्रोटेक्‍शन डिस्‍प्‍ले में है और यह HDR10+ को भी सपोर्ट करता है। 

जैसाकि हमने बताया यह लेटेस्‍ट स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से पैक है। 12 जीबी की LPDDR5 रैम इसमें दी गई है और इंटरनल स्‍टाेरेज 512 जीबी है। Xiaomi 14 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। तीनों ही कैमरा 50 मेगापिक्‍सल के हैं और ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन, टेलीफोटो व अल्‍ट्रा वाइड एंगल की खूबियों को प्रदर्शित करते हैं। फोन में 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 

Xiaomi 14 में कनेक्टिविटी के ढेरों विकल्‍प हैं। इनमें 5G, Wi-Fi 7, NFC, Bluetooth 5.4, GPS, Galileo, GLONASS, Beidou, NavIC और USB टाइप सी पोर्ट प्रमुख हैं। इसमें चार माइक्रोफोन एरै मिलते हैं। डॉल्‍बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्‍टीरियो स्‍पीकर्स हैं। IP68 रेटिंग इस डिवाइस को मिली है। 

Xiaomi 14  में 4,610mAh की बैटरी है। यह 90W की वायर्ड चार्जिंग और 50 वॉट की वायरलैस चार्जिंग से पैक है। दावा है वायर्ड चार्जिंग के जरिए फोन को 31 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। फोन का वजन 193 ग्राम है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • कमियां
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
डिस्प्ले6.36 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4610 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1200x2670 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »