Xiaomi 14 Features

Xiaomi 14 Features - ख़बरें

  • Xiaomi 15 Ultra के लॉन्च से कुछ हफ्तों पहले लीक हुई कीमत; पहले ही लीक हो चुके हैं स्पेसिफिकेशन्स!
    Xiaomi 15 Ultra को जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिए गए हैं। एक लीक में दावा किया गया है कि Xiaomi 14 Ultra के सक्सेसर को यूरोप में 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। समान रिपोर्ट में इसकी कीमत का खुलासा भी किया गया है। Xiaomi 15 Ultra को चीन में 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसमें स्मार्टफोन की यूरोप में कीमत को भी शेयर किया गया है। दावा किया गया है कि Xiaomi 15 Ultra के 512GB स्टोरेज वेरिएंट की यूरोप में कीमत 1,499 यूरो (करीब 1.34 लाख रुपये) होगी। वहीं, Xiaomi 15 के 512GB स्टोरेज वेरिएंट को मार्केट में 1,099 यूरो (लगभग 98,500 रुपये) में पेश किया जा सकता है।
  • Xiaomi 15 Ultra में मिलेगा 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट! लॉन्च से पहले कलर ऑप्शन भी लीक
    टिप्सटर सुधांशु अंबोरे ने 91Mobile के साथ Xiaomi 15 Ultra के कलर ऑप्शन और कॉन्फिगरेशन की जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi फ्लैगशिप मार्केट में कम से कम 16GB + 512GB वेरिएंट में उपलब्ध होगा। बता दें कि Xiaomi 14 Ultra को भी समान कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया था। इसके अलावा, बताया गया है कि फोन व्हाइट, ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हालांकि, यहां कलर्स के सटीक नामों की जानकारी शेयर नहीं की गई है।
  • Xiaomi ने रिकॉल की 30 हजार SU7 इलेक्ट्रिक सेडान, ऑटोनॉमस पार्किंग सिस्टम में आई खराबी
    Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान की 30,931 यूनिट को ऑटोनॉमस पार्किंग सिस्टम को प्रभावित करने वाली सॉफ्टवेयर दिक्कत के चलते रिकॉल किया गया है। ईवी में दिक्कत एक बग के चलते पैदा हुई है जो ऑटोनॉमस पार्किंग सिस्टम में खराबी का कारण बन सकती है। दिक्कत 14 नवंबर, 2024 को पैदा हुई, जब एक ग्राहक ने बताया कि उसकी SU7 ने ऑटोनॉमस पार्किंग सिस्टम के दौरान अलग अनुभव किया।
  • Xiaomi 15 Ultra होगा MWC 2025 में लॉन्च, जानें सबकुछ
    Xiaomi 15 Ultra, Xiaomi 14 Ultra के समान लॉन्च स्ट्रैटेजी को फॉलो करने की उम्मीद है। यह फरवरी के आखिर तक चीन में घरेलू स्तर पर लॉन्च हो सकता है, जिसके तुरंत बाद मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में इसको ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा। यह लगभग एक साथ ग्लोबल रिलीज का सुझाव देता है जिसमें दोनों इवेंट के बीच केवल कुछ ही दिन का अंतर है।
  • Xiaomi 15 Ultra में कंपनी देगी अबतक की सबसे बड़ी बैटरी! लीक में खुलासा
    Xiaomi 15 Ultra के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट में अपकमिंग फोन Xiaomi का सबसे बड़ी बैटरी वाला फ्लैगशिप फोन हो सकता है। Xiaomi 14 Ultra के ग्लोबल वेरिएंट में 5500mAh बैटरी दी गई थी। इसी तरह Xiaomi 15 Pro में अपग्रेड के साथ कंपनी ने 6100mAh बैटरी दी है। Xiaomi 15 Ultra फोन में कम से कम 6100mAh बैटरी आ सकती है।
  • Xiaomi Ultra Slim Power Bank 5000mAh भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें सबकुछ
    टिपस्टर ने खुलासा किया है कि Xiaomi Ultra Slim Power Bank 5000mAh भारत में जल्द ही पेश हो सकता है। इस पावर बैंक में अल्ट्रा स्लिम डिजाइन है, जिसकी मोटाई सिर्फ 10 मिमी और इसका वजन 93 ग्राम है। पावर बैंक में 5000mAh लिथियम आयन बैटरी है जो कि यूएसबी टाइप सी पोर्ट के जरिए 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। पावर बैंक प्रोटेक्शन की 9 लेयर के साथ आता है।
  • Upcoming Smartphones This Week: Realme Neo 7, Redmi Note 14 Pro, Vivo X200 जैसे धांसू स्मार्टफोन होने जा रहे लॉन्च!
    लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में भारत में इस हफ्ते कई एडिशन देखने को मिलेंगे। तीन स्मार्टफोन कंपनियों के फोन भारत में इस हफ्ते दस्तक देने वाले हैं जबकि एक चर्चित स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होने जा रहा है। Xiaomi, Motorola, और Vivo भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन पेश करने जा रही हैं। जबकि Realme की ओर से चीन में लेटेस्ट स्मार्टफोन पेश किया जाएगा।
  • Xiaomi 15 Ultra नहीं होगा जनवरी में लॉन्‍च! वजह क्‍या है? जानें
    Xiaomi 15 के बाद कंपनी Xiaomi 15 Ultra की तैयारी कर रही है, जो पिछले साल आए Xiaomi 14 Ultra का सक्‍सेसर होगा। अबतक यही माना जा रहा था कि Xiaomi 15 Ultra को जनवरी में पेश किया जाएगा। फोन को 3C सर्टिफ‍िकेशन भी मिल गया है। हालांकि एक जाने-माने टिप्‍सटर ने कहा है कि Xiaomi 15 Ultra को अब जनवरी में लॉन्‍च नहीं किया जाएगा। इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
  • Redmi Buds 6 भारत में होंगे 9 दिसंबर को लॉन्च, 49dB ANC के साथ 42 घंटे चलेगी बैटरी
    भारतीय बाजार में 9 दिसंबर को Redmi Buds 6 लॉन्च होने वाले हैं। Redmi Buds 6 में 5.5 मिमी माइक्रो-पीजोइलेक्ट्रिक सिरेमिक यूनिट के साथ 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। ये ईयरबड्स 49dB तक का एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन (ANC) प्रदान करते हैं। बैटरी बैकअप के मामले में ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 10 घंटे का प्लेबैक प्रदान करते हैं, वहीं चार्जिंग केस के साथ कुल 42 घंटे तक इस्तेमाल किए जाते हैं।
  • Xiaomi ला रही 14 दिनों की बैटरी लाइफ वाला स्‍मार्ट ब्रैसलेट Xiaomi Smart Band 9 Active, कीमत लीक!
    Xiaomi एक नया स्‍मार्टबैंड लॉन्‍च करने वाली है। इसका नाम Xiaomi Smart Band 9 Active होगा, जिसे यूरोपीय देशों में लाया जाएगा। बैंड को यूरेशियन इकॉनमिक कमीशन (EEC) से सर्टिफ‍िकेशन मिल गया है। लॉन्‍च से पहले एमेजॉन फ्रांस की वेबसाइट पर इस बैंड की प्रमुख डिटेल्‍स सामने आई हैं। इसकी कीमत 29.99 यूरो (लगभग 2,717 रुपये) हो सकती है। यह 18 नवंबर को मार्केट में दस्‍तक देगा।
  • Rs. 10 हजार से कम कीमत वाला यह 5G Redmi फोन भारत में इसी महीने होगा लॉन्च, Redmi Note 14 सीरीज आएगी दिसंबर में!
    Xiaomi ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में Redmi A4 5G स्‍मार्टफोन को दिखाया था और उस समय कहा था कि इस इसकी भारत में कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। अब, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi A4 5G को देश में नवंबर में लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं, चीन में लॉन्च हो चुकी Redmi Note 14 सीरीज के भारत में इसी साल आने की खबर है। इस सीरीज में Redmi Note 14 5G, Redmi Note 14 Pro 5G और Redmi Note 14 Pro+ 5G शामिल हैं।
  • iPhone 16 Pro Max vs Xiaomi 14 Ultra: किसमें है कितना दम
    आईफोन 16 प्रो मैक्स में ग्लास का फ्रंट और रियर पैनल और टाइटेनियम फ्रेम है। इससे ड्यूरेबिलिटी बढ़ती है और यह प्रीमियम लुक देता है। इसके विपरीत, Xiaomi 14 Ultra का रियर पैनल ग्लास या इको-फ्रेंडली लेदर का है और इसका फ्रेम टाइटेनियम या एल्युमीनियम अलॉय से बना है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को मैटीरियल्स के बीच चुनने का विकल्प मिलता है।
  • Redmi 14 और POCO M7 आए IMEI डाटाबेस पर नजर, 2025 में होंगे लॉन्च!
    हाल ही में Redmi 14 और POCO M7 को IMEI डाटाबेस पर देखा गया है। Redmi 14 4G फोन IMEI डाटाबेस में मॉडल नंबर्स “25028RN03L”, “25028RN03I”, “25028RN03Y” और “25028RN03A” के साथ नजर आया है। POCO M7 4G मॉडल नंबर “25028PC03G”, “25028PC03I” और “25028PC03Y” के साथ नजर आया है। मॉडल नंबर के आखिर में दिए गए अक्षर फिर से डिवाइसेज के लॉन्च किए जाने वाले क्षेत्रों का संकेत देते हैं।
  • Redmi Note 14 5G फोन 12GB रैम, 50MP कैमरा, 5110mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने Redmi Note 14 सीरीज को मार्केट में पेश कर दिया है। वनिला मॉडल Redmi Note 14 5G की बात करें तो इस फोन में OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Dimensity 7050 चिप, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स हैं। डिवाइस में 5,110mAh की बैटरी है जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Android 14 आधारित HyperOS इसमें दिया है। कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,200 रुपये) से शुरू होती है।
  • Redmi Note 14 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, OLED डिस्प्ले के साथ Snapdragon 7s Gen 3 से होगा लैस
    Redmi Note 14 Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन 1220 x 2712 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और पिक्सल डेंसिटी 445 PPI होगी। Redmi Note 14 Pro फोन में नया Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर होगा। इस स्मार्टफोन में LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। Note 14 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »