• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi 13 Lite फोन 8GB रैम, Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ Google Play कंसोल पर स्पॉट, ये होंगे फीचर्स

Xiaomi 13 Lite फोन 8GB रैम, Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ Google Play कंसोल पर स्पॉट, ये होंगे फीचर्स

यहां पर फोन का एंड्रॉयड वर्जन भी मेंशन किया गया है जो कि Android 12 के साथ है।

Xiaomi 13 Lite फोन 8GB रैम, Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ Google Play कंसोल पर स्पॉट, ये होंगे फीचर्स

Xiaomi Civi 2 को कंपनी ने सितंबर 2022 के अंत में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • फोन में 1080 × 2400 पिक्सल वाला डिस्प्ले पैनल होगा
  • फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट भी बताया गया है
  • इसमें Adreno 644 GPU की भी पेअरिंग देखने को मिल सकती है
विज्ञापन
Xiaomi की ओर से Xiaomi 13 सीरीज को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था जिसमें कंपनी ने Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro को लॉन्च किया था। अब इस सीरीज में एक और स्मार्टफोन जुड़ने की खबर आ रही है। इसे Xiaomi 13 Lite कहा जा रहा है। इस फोन के बारे में एक लेटेस्ट रिपोर्ट में पता चलता है कि यह Ziyi कोडनेम के साथ देखा गया है और इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर भी बताया गया है। इस फोन के बारे में और क्या जानकारी मिली है, हम आपको बताते हैं। 

Xiaomi 13 Lite स्मार्टफोन शाओमी की हालिया लॉन्च सीरीज Xiaomi 13 में अगला एडिशन बताया जा रहा है। इस फोन को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में देखा गया है। मायस्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के अनुसार यह फोन लिस्टिंग में Ziyi कोडनेम के साथ देखा गया है जो कि Xiaomi Civi 2 का रिब्रैंडेड वर्जन होगा। लिस्टिंग में फोन के रेंडर्स भी शामिल किए गए हैं जिसमें इसका डिजाइन भी देखा जा सकता है। यह देखने में Xiaomi Civi 2 के जैसा ही है। 

Xiaomi 13 Lite के लिए Google Play Console लिस्टिंग बताती है कि फोन में 1080 × 2400 पिक्सल वाला डिस्प्ले पैनल होगा जिसमें 440ppi  पिक्सल डेंसिटी होगी। इसके अलावा फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट भी बताया गया है जो आठ कोर वाला प्रोसेसर है जो 2.4GHz पर क्लॉक किया गया है। यह प्रोसेसर 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है। इसमें Adreno 644 GPU की भी पेअरिंग देखने को मिल सकती है। फोन में 8 जीबी रैम बताई गई है। 

यहां पर फोन का एंड्रॉयड वर्जन भी मेंशन किया गया है जो कि Android 12 के साथ है। यह काफी हैरान करने वाला है क्योंकि मार्केट में अधिकतर फोन अब Android 13 के साथ आ रहे हैं। इसके स्पेसिफिकेशंस देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक मिडरेंज स्मार्टफोन हो सकता है। फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं बात अगर Xiaomi Civi 2 की करें तो इस फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया था। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »