• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 32MP के 2 फ्रंट कैमरा, 12GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ Xiaomi Civi 2 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

32MP के 2 फ्रंट कैमरा, 12GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ Xiaomi Civi 2 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।

32MP के 2 फ्रंट कैमरा, 12GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ Xiaomi Civi 2 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले इस फोन में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766 मेन कैमरा सेंसर है।

ख़ास बातें
  • इसकी शुरुआती कीमत 2,399 युआन (लगभग 27,000 रुपये) है
  • यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर में आता है
  • बाकी मार्केट्स में फोन की लॉन्चिंग पर कंपनी ने कुछ नहीं कहा है
विज्ञापन
Xiaomi Civi 2 स्‍मार्टफोन मंगलवार को चीन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले इस फोन में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766 मेन कैमरा सेंसर है। फोन का सबसे खास फीचर इसका डुअल-फ्रंट कैमरा सेटअप है। यानी फोन के फ्रंट में दो कैमरा दिए गए हैं। Xiaomi का दावा है कि यह कंपनी की ओर से स्मार्टफोन्‍स में पेश किया गया अब तक का सबसे पावरफुल फ्रंट कैमरा सिस्टम है। इसके तहत फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक अन्‍य 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर लगाया गया है।
 

Xiaomi Civi 2 के प्राइस और उपलब्‍धता 

Xiaomi Civi 2 स्‍मार्टफोन, शाओमी चीन ऑनलाइन स्टोर पर 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 2,399 युआन (लगभग 27,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी 8GB RAM + 256GB मॉडल भी लाई है, जिसकी कीमत 2,499 युआन (लगभग 28,500 रुपये) है। इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के दाम 2,799 युआन (लगभग 32,000 रुपये) हैं। 

यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर में आता है। Xiaomi Civi 2 का एक खास ‘हैलो किट्टी एडिशन' भी है, जो वाइट कलर में आता है और रियर पैनल पर एक प्लीटेड पैटर्न को सपोर्ट करता है। ग्‍लोबल मार्केट्स में इस डिवाइस को कब लॉन्‍च किया जाएगा, इस बारे में कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है। हालांकि एक रिपोर्ट में दावा किया जा चुका है कि Xiaomi Civi 2 को बाकी मार्केट्स में Xiaomi 12 Lite 5G NE या Xiaomi 13 Lite ब्रैंडिंग के साथ लाया जा सकता है। 
 

Xiaomi Civi 2 के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्‍ड MIUI 13 की लेयर पर चलता है। फोन में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले, HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आता है और इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। जैसाकि हमने बताया यह स्‍मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे 12GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

Xiaomi Civi 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। साथ में 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिसके साथ एक और 32 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है यानी फ्रंट में 2 कैमरे हैं। 171.8 ग्राम वजन वाले Xiaomi Civi 2 में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी है। यह एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो 5G कनेक्टिविटी भी ऑफर करता है और कई सारे हाईटेक फीचर्स से लैस है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »