Vodafone और Flipkart की साझेदारी, 999 रुपये में मिलेंगे 4जी स्मार्टफोन

वोडाफोन ने बुधवार को फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी के तहत 999 रुपये में एंट्री-लेवल 4जी स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का ऐलान कर दिया। बता दें कि इससे पहले वोडाफोन इंडिया ने माइक्रोमैक्स और चीन की आईटेल मोबाइल के साथ साझेदारी की थी जिसके तहत एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को और किफ़ायती दाम में पेश किया गया था।

Vodafone और Flipkart की साझेदारी, 999 रुपये में मिलेंगे 4जी स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • वोडाफोन और फ्लिपकार्ट ने किफ़ायती 4जी स्मार्टफोन के लिए साझेदारी की है
  • कैशबैक के बाद 999 रुपये तक की प्रभावी कीमत में फोन खरीदा जा सकता है
  • कैशबैक पाने के लिए हर महीने कम से कम 150 रुपये का रीचार्ज जरूरी है
विज्ञापन
वोडाफोन ने बुधवार को फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी के तहत 999 रुपये में एंट्री-लेवल 4जी स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का ऐलान कर दिया। बता दें कि इससे पहले वोडाफोन इंडिया ने माइक्रोमैक्स और चीन की आईटेल मोबाइल के साथ साझेदारी की थी जिसके तहत एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को और किफ़ायती दाम में पेश किया गया था। नए ऑफर का फायदा वोडाफोन के सभी नए और मौज़ूदा ग्राहक उठा सकते हैं। फ्लिपकार्ट की #MyFirst4GSmartphoen मुहिम के तहत स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को यह कैशबैक ऑफर मिलेगा।

नए ऑफर के लिए फ्लिपकार्ट से स्मार्टफोन खरीदने वाले वोडाफोन सब्सक्राइबर को अपने प्रीपेड अकाउंट को हर महीने कम से कम 150 रुपये का रीचाार्ज 36 महीने तक करना होगा। रीचार्ज को किसी भी कीमत के साथ किया जा सकता है लेकिन एक महीने में कम से कम 150 रुपये का रीचार्ज करना अनिवार्य है। पहले 18 महीनों के बाद, फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 900 रुपये का कैशबैक मिलेगा वहीं बाद के 18 महीनों के बाद 1,100 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इस तरह कुल 2,000 रुपये कैशबै मिल जाएगा। गौर करने वाली बात है कि कैशबैक को वोडाफोन के एम-पैसा वॉलेट में क्रेडिट किया जाएगा।

अभी ना तो फ्लिपकार्ट और ना ही वोडाफोन ने उन स्मार्टफोन का खुलासा नहीं किया है जिन पर यह ऑफर मिलेगा। हमने वोडाफोन और फ्लिपकार्ट से इस बारे में बात की है और कोई जानकारी मिलने पर हम आर्टिकल को अपडेट करेंगे।

अक्टूबर में वोडाफोन ने माइक्रोमैक्स के साथ साझेदारी की थी। जिसके तहत भारत-2 अल्ट्रा 4जी क्षमता वाले फ़ीचर फोन 999 रुपये की प्रभावी कीमत के साथ उपलब्ध कराया गया था।

वोडाफोन की तरह ही, भारती एयरटेल और बीएसएनएल ने स्मार्टफोन निर्माताओं के साथ किफ़ायती हैंडसेट उपलब्ध कराने के लिए साझेदारी की थी। दिसंबर में एयरटेल ने इंटेक्स के साथ साझेदारी के तहत, इंटेक्स एक्वा लायंस एन1 (1,649 रुपये की प्रभावी कीमत) को 'मेरा पहला स्मार्टफोन' मुहिम के तहत उपलब्ध कराया था। बीएसएनएल ने अक्टूबर में जियो फोन को टक्कर देने के लिए माइक्रोमैक्स भारत 1 माइक्रोमैक्स की साझेदारी में पेश किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »