Micromax Bharat 1 फीचर फोन लॉन्च, मात्र 97 रुपये में डेटा व अनलिमिटेड कॉल का ऑफर

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने मंगलवार को भारत 1 हैंडसेट को पेश किया। यह कंपनी का पहला 4जी फीचर फोन है। इस फोन के साथ ग्राहक अनलिमिटेड वॉयस कॉल डेटा और इंटरनेट डेटा का फायदा पाएंगे। और इसके लिए हर महीने मात्र 97 रुपये भुगतान करना होगा।

Micromax Bharat 1 फीचर फोन लॉन्च, मात्र 97 रुपये में डेटा व अनलिमिटेड कॉल का ऑफर
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स भारत 1 एक 4जी वीओएलटीई फीचर फोन है
  • Micromax Bharat 1 की कीमत 2,200 रुपये है
  • ग्राहक अनलिमिटेड वॉयस कॉल डेटा और इंटरनेट डेटा का फायदा पाएंगे
विज्ञापन
भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने मंगलवार को भारत 1 हैंडसेट को पेश किया। यह कंपनी का पहला 4जी फीचर फोन है। इस फोन के साथ ग्राहक अनलिमिटेड वॉयस कॉल डेटा और इंटरनेट डेटा का फायदा पाएंगे। और इसके लिए हर महीने मात्र 97 रुपये भुगतान करना होगा। ऐसा बीएसएनएल के साथ साझेदारी में संभव हो पाया है। Micromax Bharat 1 की कीमत 2,200 रुपये है। भारत 1 हैंडसेट की सीधी भिड़ंत रिलायंस जियो के जियो फोन और कार्बन-एयरेटल की साझेदारी वाले सस्ते स्मार्टफोन से होगी।

लुक की बात करें तो Bharat 1 फीचर फोन बेहद ही पुराना हैंडसेट लगता है। लेकिन डिवाइस के अंदर एंट्री लेवल के क्वालकॉम चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसकी मदद से 4जी वीओएलटीई फीचर काम करता है। माइक्रोमैक्स भारत 1 में 22 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए भी सपोर्ट है। इसकी बैटरी 2000 एमएएच की है।

मेड इन इंडिया तमगे वाला भारत 1 एक डुअल सिम फीचर फोन है। इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट पैनल पर एक वीजीए कैमरा है। माइक्रोमैक्स के संस्थापक राहुल शर्मा ने कहा, "भारत 1 में यूज़र 100 लाइव टीवी को एक्सेस कर पाएंगे। इसके अलावा कई वीडियो और गाने सुनने का भी विकल्प है। 97 रुपये की टैरिफ में आप इस फोन में सबकुछ कर सकते हैं।

राहुल शर्मा ने यह भी दावा किया कि ग्राहकों को एक-दो साल इस्तेमाल में लाने के बाद भारत 1, जियो फोन से भी सस्ता पड़ेगा। पहले साल में ग्राहकों के लिए माइक्रोमैक्स भारत 1 इस्तेमाल करने की प्रभावी कीमत 3,364 रुपये पड़ेगी। इसकी तुलना में जियो फोन पर यूज़र को 3,336 रुपये का खर्च आएगा। लेकिन अगर ग्राहक दोनों डिवाइस को दो साल तक इस्तेमाल में लाते हैं तो रिलायंस जियो के जियो फोन की प्रभावी कीमत 5,172 रुपये होगी और माइक्रोमैक्स भारत 1 की 4,528 रुपये।  

भारत 1 फीचर फोन में भीम यूपीआई पेमेंट ऐप पहले से इंस्टॉल होगा। इसके साथ बीएसएनएल का एक वॉलेट ऐप भी होगा।

माइक्रोमैक्स भारत 1 को रिलायंस जियो और एयरटेल के ऐसे ही प्रोडक्ट से मजबूत चुनौती मिलने वाली है। रिलायंस जियो ने पहले ही 60 लाख जियो फोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। कंपनी जियो फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग जल्द ही शुरू कर सकती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • WhatsApp and Facebook support
  • 4G and VoLTE
  • Dual SIM
  • Wi-Fi hotspot
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • Low-quality screen
  • Below average cameras
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 205
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2.4-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »