एयरटेल और इंटेक्स ने साझेदारी में उतारे तीन सस्ते 4जी स्मार्टफोन

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने 'मेरा पहला स्मार्टफोन' प्रोग्राम के तहत कार्बन मोबाइल्स और सेल्कॉन के बाद इंटेक्स मोबाइल्स के साथ साझेदारी की है।

एयरटेल और इंटेक्स ने साझेदारी में उतारे तीन सस्ते 4जी स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • इंटेक्स के नए स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत कम होगी
  • ग्राहकों को 1,500 रुपये कैशबैक मिलेगा जो दो हिस्से में आएंगे
  • एयरटेल ने अपने 'मेरा पहला स्मार्टफोन' प्रोग्राम के तहत पेश किए स्मार्टफोन
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने 'मेरा पहला स्मार्टफोन' प्रोग्राम के तहत कार्बन मोबाइल्स और सेल्कॉन के बाद इंटेक्स मोबाइल्स के साथ साझेदारी की है। पार्टनरशिप के तहत कंपनी भारतीय ग्राहकों को बेहद ही सस्ती कीमत में कई स्मार्टफोन उपलब्ध करा रही है। सबसे सस्ता हैंडसेट इंटेक्स एक्वा लॉयन्स एन1 है जिसकी प्रभावी कीमत ग्राहकों के लिए 1649 रुपये होगी। Airtel और Intex Technologies ने साझेदारी में कुल तीन स्मार्टफोन पेश किए हैं।

मेरा पहला स्मार्टफोन प्रोग्राम के अन्य हैंडसेट की तरह इंटेक्स के नए स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत कम होगी। ग्राहकों को 1,500 रुपये कैशबैक मिलेगा। कैशबैक दो हिस्से में आएंगे। पहले 18 महीने के बाद 500 रुपये वापस मिलेंगे। 36 महीने पूरे होने के बाद 1000 रुपये वापस दिए जाएंगे। ज्ञात हो कि कैशबैक नियम और शर्तों के साथ आएगा। इसकी चर्चा हम आगे करेंगे।

Intex Aqua LIONS N1, Intex Aqua A4 और Intex Aqua S3 इस ऑफर में उपलब्ध कराए गए हैं। इंटेक्स एक्वा लॉयन्स एन1 की एमआरपी 3,799 रुपये है और इसे खरीदने के लिए 3,149 रुपये का भुगतान करना होगा। कंपनी कुल 1,500 रुपये वापस देगी। इसके बाद प्रभावी कीमत 1,649 रुपये होगी। इसी तरह से इंटेक्स एक्वा ए4 की प्रभावी कीमत 1,999 रुपये और इंटेक्स एक्वा एस3 की प्रभावी कीमत 4,379 रुपये होगी। इंटेक्स एक्वा ए4 की एमआरपी 4,999 रुपये है और यह 3,499 रुपये में मिलेगा। इंटेक्स एक्वा एस3 की एमआरपी 6,649 रुपये है और इसे 5,879 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

कैशबैक की राशि पाने के लिए ग्राहकों के लिए रीचार्ज के दो विकल्प होंगे। ग्राहक चाहें तो हर महीने एयरटेल के ख़ास 169 रुपये वाले प्लान को चुन सकते हैं जो अनलिमिटेड कॉल की सुविधा के साथ आता है। अगर आपकी ज़रूरतें अलग हैं तो किसी और रीचार्ज पैक को भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। लेकिन कैशबैक पाने के लिए पहले 18 महीने में 3,000 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। इसके बाद 500 रुपये वापस मिले जाएंगे। बाकी बचे 1,000 रुपये के लिए आखिरी 18 महीने में भी 3,000 रुपये का रीचार्ज कराना होगा।

Intex Aqua LIONS N1 कंपनी का नया स्मार्टफोन है। इस डुअल सिम 4जी स्मार्टफोन में मीडियाटेक चिपसेट है। इसमें 4 इंच का फुल टच डब्ल्यूवीजीए स्क्रीन, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एक वीजीए कैमरा है। रैम 1 जीबी है और इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल में लाया जा सकेगा।

Intex Aqua A4 में प्रभावी कीमत 1999 रुपये की है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

वहीं, Intex Aqua S3 इनमें से सबसे महंगा हैंडसेट है। प्रभावी तौर पर यह फोन ग्राहकों का 4,379 रुपये में हो जाएगा। इसमें 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को भी इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। बैटरी 2450 एमएएच की है। प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।

बता दें कि ये सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन हैं। यानी आप यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसे ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे। इन स्मार्टफोन में मायएयरटेल ऐप, एयरटेल टीवी और विंक म्यूजिक पहले से इंस्टॉल है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Light
  • Some apps work offline
  • कमियां
  • Weak battery life
  • Sluggish Android experience
  • Low-quality display
  • Sub-par cameras
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता1400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन480x800 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9832ए
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2450 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9832ई
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता1750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन480x800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Intex, Airtel
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  2. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  4. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  5. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  6. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  7. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  9. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  10. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »