Vivo U10 होगा 24 सितंबर को लॉन्च

Vivo U10 ऑनलाइन एक्सक्लूसिव फोन होगा। इसका मतलब है कि फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया और वीवो के अपने ऑनलाइन स्टोर पर बिकेगा।

Vivo U10 होगा 24 सितंबर को लॉन्च
ख़ास बातें
  • बड़ी बैटरी से लैस होगा वीवो यू10
  • स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और वाटरड्रॉप नॉच से लैस होगा वीवो यू10
  • Vivo U10 आएगा ड्यूड्रॉप नॉच के साथ
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही Vivo ने अपनी नई यू सीरीज़ का खुलासा किया। इस सीरीज़ के हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिकेंगे। इस सीरीज़ का पहला फोन होगा Vivo U10 जिसे भारत में 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस संबंध में मीडिया को इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल, वीवो यू10 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के संबंध में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। संभव है कि आने वाले दिनों में और जानकारी मिले।

वीवो यू10 ऑनलाइन एक्सक्लूसिव फोन होगा। इसका मतलब है कि फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया और वीवो के अपने ऑनलाइन स्टोर पर बिकेगा। दोनों ही प्लेटफॉर्म पर फोन के लॉन्च को लेकर टीज़र ज़ारी कर दिए गए हैं। यहां पर डिवाइस के आगे की तरफ का रेंडर इस्तेमाल किया गया है। तस्वीरों से पता चलता है कि वीवो यू10 में ड्यूड्रॉप नॉच होगा। निचले हिस्से पर बॉर्डर चौड़े होंगे। Vivo इस फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने का दावा कर रही है। बताया गया है कि यूज़र्स को 10 मिनट के चार्ज में 4.5 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा।

टीज़र्स से यह भी पता चला है कि फोन में बड़ी बैटरी होगी और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आएगा। इससे पहले कंपनी ने वीवो ज़ेड सीरीज़ को पेश किया था। यह भी ऑनलाइन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन सीरीज़ है। वीवो यू सीरीज़ कंपनी की पोर्टफोलियो की दूसरी सीरीज़ होगी जिसे सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए लाया जा रहा है। इनके अलावा वीवो भारतीय मार्केट में एस सीरीज, वी सीरीज, एक्स सीरीज, वाई सीरीज और नेक्स सीरीज के फोन बेचती है।

कंपनी ने बयान जारी करके बताया, "वीवो यू10 को पावरफुल परफॉर्मेंस और भरोसेमंद बैटरी लाइफ के साथ बेहतरीन प्रोसेसर के लिए जाना जाएगा।"  

याद रहे कि वीवो ने हाल ही में भारतीय मार्केट में Vivo Z1x स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह फोन स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »