Vivo Z1 Pro की अगली सेल आज रात 8 बजे, मिलेंगे ये ऑफर्स

Vivo Z1 Pro Sale: वीवो ज़ेड1 प्रो को पहली सेल में ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वीवो ब्रांड के इस हैंडसेट की अगली सेल रात 8 बजे एक बार फिर शुरू होगी।

Vivo Z1 Pro की अगली सेल आज रात 8 बजे, मिलेंगे ये ऑफर्स

Vivo Z1 Pro Sale: वीवो ज़ेड1 प्रो की अगली सेल आज रात 8 बजे, मिलेंगे ये ऑफर्स

ख़ास बातें
  • Vivo Z1 Pro गेमिंग के लिए गेम मोड 5.0 से है लैस
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित वीवो ज़ेड1 प्रो के तीन वेरिएंट हैं
  • स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस है वीवो ज़ेड1 प्रो
विज्ञापन
Vivo Z1 Pro की आज पहली सेल दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट वीवो डॉट कॉम पर शुरू हुई। सेल शुरू होने के कुछ ही मिनटों में वीवो ज़ेड1 प्रो स्मार्टफोन के यूनिट बिक गए थे। कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अगली सेल का समय तो बताया ही लेकिन साथ ही कंपनी ने कहा कि वीवो जे़ड1 प्रो को पहली सेल में ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पहली सेल में जो ग्राहक हैंडसेट को नहीं खरीद पाए उनके पास एक और मौका है। जी हां, वीवो ने कहा कि वीवो जे़ड1 प्रो की अगली सेल आज रात 8 बजे एक बार फिर फ्लिपकार्ट और वीवो की आधिकारिक साइट पर होगी।

वीवो ज़ेड1 प्रो एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, इसकी अहम खासियतों की बात करें तो इसमें होल-पंच सेल्फी कैमरा, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, फुल-एचडी+ स्क्रीन और फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। नए वीवो स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रिव्यू में हमने पाया था कि वीवो ज़ेड1 प्रो शानदार बैटरी लाइफ और कैमरों के साथ आने वाला एक अच्छा स्मार्टफोन है। मार्केट में वीवो ज़ेड1 प्रो स्मार्टफोन अपने प्रतिद्धंदी हैंडसेट रेडमी नोट 7 प्रो, सैमसंग गैलेक्सी एम40 और रियलमी 3 प्रो जैसे पॉपुलर स्मार्टफोन से मुकाबला करेगा।
 

Vivo Z1 Pro की भारत में कीमत, सेल का समय और ऑफर्स

वीवो ज़ेड1 प्रो की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये में बेचा जाएगा। सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसे 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। वीवो ज़ेड1 प्रो के तीनों कलर वेरिएंट हैं- मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लैक और सोनिक ब्लू।


यह भी पढ़ें-  Vivo Z1 Pro का रिव्यू

जैसा कि हमने आपको बताया कि वीवो ज़ेड1 प्रो की सेल दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट वीवो डॉट कॉम पर शुरू होगी। वीवो ज़ेड1 प्रो के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की अगर बात करें तो फ्लिपकार्ट पर आईसीआईसीआई बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, कंपनी की आधिकारिक साइट से हैंडसेट खरीदने पर रिलायंस जियो की ओर से 6,000 रुपये के फायदे मिलेंगे।
 

Vivo Z1 Pro Specifications

वीवो ब्रांड के इस नए फोन को युवाआों के लिए बनाया गया है। फोन गेम मोड 5.0 के साथ आता है। यह 4डी वाइब्रेशन और 3डी सराउंड साउंड से लैस है जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होती है। इसमें मल्टी टर्बो फीचर है जो सेंटर टर्बो, एआई टर्बो, नेट टर्बो, कूलिंग टर्बो और ART++ टर्बो है जो परफॉर्मेंस को रफ्तार देंगे। इसमें वॉयस चेंजर और अलग से एआई बटन भी है।

डुअल-सिम वीवो ज़ेड1 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.0 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 616 जीपीयू और 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

तीन रियर कैमरों से लैस है वीवो ज़ेड1 प्रो। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी के दीवानों के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। एआई फिल्टर, बैकलाइट एचडीआर, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, एआई स्टीकर्स, एआई ब्यूटी और लाइव फोटो जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।

वीवो ज़ेड1 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं-  64 जीबी और 128 जीबी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, फिंगरप्रिंट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

वीवो ज़ेड1 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 21 दिनों के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। फोन का डाइमेंशन 162.39x77.33x8.85 मिलीमीटर है और वज़न 201 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Very good battery life
  • Decent cameras
  • Good value for money
  • कमियां
  • Bulky and heavy
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Z1 Pro, Vivo Z1 Pro price in India, Vivo Z1 Pro sale, Vivo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  2. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  3. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  4. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  5. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  6. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  7. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
  8. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  10. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »