Vivo Z1 Pro आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Vivo Z1 Pro Launch: वीवो ज़ेड1 प्रो को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जुलाई 2019 11:24 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Z1 Pro के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
  • 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा Vivo Z1 Pro
  • वीवो ज़ेड1 प्रो में 32 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा होगा

Vivo Z1 Pro Price: वीवो ज़ेड1 प्रो की कीमत से आज उठेगा पर्दा

Vivo Z1 Pro को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। वीवो ज़ेड1 प्रो का लॉन्च इवेंट नई दिल्ली में आयोजित किया गया है। हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने अबतक अपने सोशल मीडिया चैनल के जरिए Vivo Z1 Pro से संबंधित टीज़र जारी किए हैं। Vivo Z1 Pro की अहम खासियतों की बात करें तो यह स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और 32 मेगापिक्सल "इन-डिस्प्ले" (होल-पंच) सेल्फी कैमरा से लैस होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। Vivo Z1 Pro के पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरे और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है। वीवो ज़े1 प्रो की भारत में कीमत (Vivo Z1 Pro Price) से पर्दा आज लॉन्च इवेंट के दौरान उठेगा। देखने वाली बात यह होगी कि आखिर कंपनी Vivo Z1 Pro को किस कीमत पर भारत में लॉन्च करती है।
 

Vivo Z1 Pro लॉन्च इवेंट का समय, लाइव स्ट्रीम डिटेल्स

वीवो ज़ेड1 प्रो स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Vivo इंडिया के Youtube चैनल पर होगी। लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी, आप इवेंट शुरू होने के बाद खबर में ऐम्बेड किए लिंक के प्ले बटन पर क्लिक कर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे।


Vivo Z1 Pro को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह ऐसा पहला हैंडसेट होगा जिसे स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। Flipkart ने भी Vivo Z1 Pro के लिए अलग से एक माइक्रोसाइट बनाई है।
 

Vivo Z1 Pro की भारत में कीमत (उम्मीद)

Vivo Z1 Pro की कीमत से तो आज इवेंट के दौरान ही पर्दा उठेगा। लेकिन माना जा रहा है कि Vivo Z1 Pro, Vivo Z5x का ही वेरिएंट होगा। देखा जाए तो चीनी मार्केट में वीवो ज़ेड5एक्स की कीमत 1,398 चीनी युआन (करीब 14,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के तीन और वेरिएंट हैं- 6 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी। जिनकी कीमतें क्रमशः 1,498 चीनी युआन (करीब 15,400 रुपये), 1,698 चीनी युआन (करीब 17,400 रुपये) और 1,998 चीनी युआन (करीब 20,500 रुपये) हैं। भारत में वीवो ज़ेड1 प्रो की कीमत इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।
 

Vivo Z1 Pro स्पेसिफिकेशन, फीचर्स (उम्मीद)

वीवो ज़ेड1 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 616 जीपीयू का इस्तेमाल किया जाएगा। Vivo Z1 Pro में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगी। फोन में 32 मेगापिक्सल इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा और एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं- 8 मेगापिक्सल, 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर। जैसा की टीज़र से पता चलता है कि फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है। कुछ समय पहले लीक हुई तस्वीरों में होल-पंच डिज़ाइन और ग्रेडिएंट बैक पैनल की झलक मिली थी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Very good battery life
  • Decent cameras
  • Good value for money
  • Bad
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. बिजली के बिना भी चार्ज होगी EV! लॉन्च हुई Ethanol-बेस्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी, जानें कैसे करती है काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिजली के बिना भी चार्ज होगी EV! लॉन्च हुई Ethanol-बेस्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी, जानें कैसे करती है काम
  2. हर महीने ₹2500 पाने के लिए घर बैठे ऐसे करें आवेदन, Delhi Lakshmi Yojna पोर्टल शुरू
  3. JioHome: अब TV, Wi-Fi और OTT के लिए अलग-अलग रिचार्ज नहीं, एक ही प्लान में मिलेगा सब कुछ
  4. 7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  6. सस्ती EV की तलाश? ₹4.69 लाख से शुरू होती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, कुछ में मिलती है 400km+ रेंज
  7. Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन और लैपटॉप पर धांसू डिस्काउंट, अभी से जानें डील्स के बारे में
  8. Amazon Great Freedom Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप मिलेंगे बंपर सस्ते, डील्स का हुआ खुलासा, अभी से कर लें तैयारी
  9. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.