Vivo Z1 Pro अब ओपन सेल में उपलब्ध

Vivo Z1 Pro Open Sale: वीवो ज़ेड1 प्रो स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। हैंडसेट को खरीदने के लिए अब इंतज़ार करने की जरूरत नहीं होगी।

Vivo Z1 Pro अब ओपन सेल में उपलब्ध

Vivo Z1 Pro Open Sale: वीवो जे़ड1 प्रो अब ओपन सेल में उपलब्ध

ख़ास बातें
  • Vivo Z1 Pro गेमिंग के लिए गेम मोड 5.0 से है लैस
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित वीवो जे़ड1 प्रो के तीन वेरिएंट हैं
  • Flipkart और वीवो के ई-स्टोर पर शुरू हुई वीवो ज़ेड1 प्रो की ओपन सेल
विज्ञापन
Vivo Z1 Pro Open Sale: वीवो ज़ेड1 प्रो स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। वीवो ब्रांड का यह हैंडसेट अब ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। वीवो ज़ेड1 प्रो को इस माह के शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारा गया था, लॉन्च के बाद से यह हैंडसेट फ्लैश सेल के जरिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart और वीवो के ई-स्टोर पर बेचा जा रहा था। वीवो ज़ेड1 प्रो की अहम खासियतों की बात करें तो फोन के फ्रंट पैनल पर दिए होल-पंच में सेल्फी को जगह मिली है और फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। वीवो ज़ेड1 प्रो में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भारतीय मार्केट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है।

फ्लिपकार्ट और वीवो के ई-स्टोर पर वीवो ज़ेड1 प्रो को ओपन सेल में बेचा जा रहा है। स्पष्ट रूप से ओपन सेल के बारे में जानने के लिए हमने वीवो इंडिया से संपर्क किया है। कंपनी की ओर से जवाब आने के बाद हम अपनी खबर को अपडेट करेंगे।
 

Vivo Z1 Pro की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स

वीवो ज़ेड1 प्रो की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये में बेचा जा रहा है। सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसे 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। वीवो ज़ेड1 प्रो के तीनों कलर वेरिएंट हैं- मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लैक और सोनिक ब्लू।


सेल ऑफर्स की बात करें तो वीवो ज़ेड1 प्रो के साथ रिलायंस जियो की ओर से 6,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। कंपनी 150 रुपये के 40 कूपन दे रही है जिसे मायजियो ऐप के ज़रिए इस्तेमाल करना संभव है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है।

यह भी पढ़ें-  Vivo Z1 Pro का रिव्यू

Vodafone और Idea यूज़र्स के लिए 3,750 रुपये का कैशबैक भी है। एयरटेल यूज़र को शुरुआती 10 रीचार्ज पर डबल डेटा बेनिफिट का लाभ मिलेगा लेकिन इसके लिए 249 रुपये या 299 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। याद करा दें कि वीवो ज़ेड1 प्रो को इस महीने के शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारा गया था। यह स्मार्टफोन मार्केट में Realme X, Redmi Note 7 Pro और Samsung Galaxy M40 जैसे हैंडसेट को टक्कर देता है।
 

Vivo Z1 Pro specifications

वीवो ब्रांड के इस नए फोन को युवाआों के लिए बनाया गया है। फोन गेम मोड 5.0 के साथ आता है। यह 4डी वाइब्रेशन और 3डी सराउंड साउंड से लैस है जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होती है। इसमें मल्टी टर्बो फीचर है जो सेंटर टर्बो, एआई टर्बो, नेट टर्बो, कूलिंग टर्बो और ART++ टर्बो है जो परफॉर्मेंस को रफ्तार देंगे। इसमें वॉयस चेंजर और अलग से एआई बटन भी है।

डुअल-सिम वीवो ज़ेड1 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.0 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 616 जीपीयू और 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

तीन रियर कैमरों से लैस है वीवो ज़ेड1 प्रो। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी के दीवानों के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। एआई फिल्टर, बैकलाइट एचडीआर, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, एआई स्टीकर्स, एआई ब्यूटी और लाइव फोटो जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।

वीवो ज़ेड1 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं-  64 जीबी और 128 जीबी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, फिंगरप्रिंट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

वीवो ज़ेड1 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 21 दिनों के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। फोन का डाइमेंशन 162.39x77.33x8.85 मिलीमीटर है और वज़न 201 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Very good battery life
  • Decent cameras
  • Good value for money
  • कमियां
  • Bulky and heavy
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »