Vivo Z1 Pro को आज इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

Vivo Z1 Pro Sale: वीवो जे़ड1 प्रो आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जानें हैंडसेट के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

Vivo Z1 Pro को आज इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

Vivo Z1 Pro को आज इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

ख़ास बातें
  • Vivo Z1 Pro गेमिंग के लिए गेम मोड 5.0 से है लैस
  • वीवो ज़ेड1 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.0 पर चलता है
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Vivo Z1 Pro के तीन वेरिएंट हैं
विज्ञापन
वीवो जे़ड1 प्रो आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Vivo Z1 Pro Sale ई-कॉमर्स साइट Flipkart और वीवो इंडिया की आधिकारिक साइट पर दोपहर 12 बजे होगी। अहम खासियतों की बात करें तो वीवो ज़ेड1 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट और होल-पंच डिस्प्ले है। वीवो ज़ेड1 प्रो में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। याद करा दें कि वीवो जे़ड1 प्रो को इस महीने के शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था, लॉन्च के बाद से इस हैंडसेट को फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है। अगर आप भी वीवो ब्रांड के इस हैंडसेट को खरीदने की चाहत रखते हैं तो आइए अब आपको वीवो ज़ेड1 प्रो की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Vivo Z1 Pro की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स

वीवो ज़ेड1 प्रो की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये में बेचा जा रहा है। सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसे 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। वीवो ज़ेड1 प्रो के तीनों कलर वेरिएंट हैं- मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लैक और सोनिक ब्लू।


हैंडसेट की बिक्री दोपहर 12 बजे Flipkart और वीवो ई-स्टोर पर होगी। सेल ऑफर्स की बात करें तो वीवो ज़ेड1 प्रो के साथ रिलायंस जियो की ओर से 6,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। कंपनी 150 रुपये के 40 कूपन दे रही है जिसे मायजियो ऐप के ज़रिए इस्तेमाल करना संभव है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है।

यह भी पढ़ें-  Vivo Z1 Pro का रिव्यू

Vodafon और Idea यूज़र्स के लिए 3,750 रुपये का कैशबैक भी है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा तो वहीं, एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट पा सकते हैं।
 

Vivo Z1 Pro specifications

वीवो ब्रांड के इस नए फोन को युवाआों के लिए बनाया गया है। फोन गेम मोड 5.0 के साथ आता है। यह 4डी वाइब्रेशन और 3डी सराउंड साउंड से लैस है जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होती है। इसमें मल्टी टर्बो फीचर है जो सेंटर टर्बो, एआई टर्बो, नेट टर्बो, कूलिंग टर्बो और ART++ टर्बो है जो परफॉर्मेंस को रफ्तार देंगे। इसमें वॉयस चेंजर और अलग से एआई बटन भी है।

डुअल-सिम वीवो ज़ेड1 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.0 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 616 जीपीयू और 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

तीन रियर कैमरों से लैस है वीवो ज़ेड1 प्रो। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी के दीवानों के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। एआई फिल्टर, बैकलाइट एचडीआर, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, एआई स्टीकर्स, एआई ब्यूटी और लाइव फोटो जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।

वीवो ज़ेड1 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं-  64 जीबी और 128 जीबी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, फिंगरप्रिंट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

वीवो ज़ेड1 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 21 दिनों के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। फोन का डाइमेंशन 162.39x77.33x8.85 मिलीमीटर है और वज़न 201 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »