Vivo Y70 के स्पेसिफिकेशन और कीमत लॉन्च से पहले लीक

जानकारी मिली है कि Vivo Y70 के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1798 (लगभग 19,121 रुपये) होगी, जबकि इसके 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1998 (लगभग 21,241 रुपये) होगी।

Vivo Y70 के स्पेसिफिकेशन और कीमत लॉन्च से पहले लीक

Vivo Y70 की बैटरी होगी 4,500mAh की

ख़ास बातें
  • Vivo Y70 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वाई70 में दिया जा सकता है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • Vivo Y70s में दिया गया था 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
विज्ञापन
Vivo ने इस साल मई में Vivo Y70s स्मार्टफोन लॉन्च किया था। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी जल्द ही Vivo Y70 से भी पर्दा उठाने वाली है। इंटरनेट पर कुछ ऐसे जानकारियां सार्वजनिक हुईं हैं जिससे लगता है कि वीवो वाई70 लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। लॉन्च से पहले इस फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत ऑनलाइन लीक हो गए हैं। वीवो वाई70एस स्मार्टफोन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन Samsung Exynos 880 प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन था।

गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट की मानें तो Vivo इन दिनों अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस स्मार्टफोन का नाम है Vivo Y70। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर सार्वजनिक हुई है। लीक के अनुसार, वीवो वाई70 के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1798 (लगभग 19,121 रुपये) होगी, जबकि इसके 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1998 (लगभग 21,241 रुपये) होगी।
 

Vivo Y70 specifications

लीक के अनुसार, वीवो वाई70 स्मार्टफोन में फुलएचडी+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में भी एक्सीनॉस 880 प्रोसेसर मौजूद होगा। प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali-G76 MP5 जीपीयू दिया जाएगा, कि इसके पिछले वर्ज़न Y70s में भी मौजूद है।

यह फोन रैम के दो विकल्प 6 जीबी और 8 जीबी के साथ आएगा, जिसके साथ एक 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। कैमरे की बात करें, तो वीवो वाई70 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। यही कैमरा स्पेसिफिकेशन आपको वीवो वाई70एस में भी मिलेंगे, लेकिन अंतर है सेल्फी कैमरे में। इस फोन में आपको 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे की जगह 8 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध होगा।

Vivo Y70 की बैटरी 4,500mAh की होगी, जिसमें आपको 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 10 पर काम करेगा। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर भी दिया जाएगा।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y70, Vivo, Vivo Y70 price, Vivo Y70 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »