Vivo Y70s लॉन्च, इस 5जी फोन में है Samsung का प्रोसेसर

Vivo Y70s की कीमत CNY 1,998 (करीब 21,200 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट को CNY 2,198 (करीब 23,300 रुपये) में बेचा जाएगा।

Vivo Y70s लॉन्च, इस 5जी फोन में है Samsung का प्रोसेसर
ख़ास बातें
  • Vivo Y70s में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे दिए गए हैं
  • Vivo Y70s की बैटरी 4,500mAh की है
  • वीवो वाई70एस में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है
विज्ञापन
Vivo Y70s को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह नए Samsung Exynos 880 प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। वीवो ब्रांड के 5जी फोन में 6.53 इंच का डिस्प्ले, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। घरेलू मार्केट में फोन की बिक्री अगले महीने शुरू होगी। हालांकि, इसे ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं सामने आई है।
 

Vivo Y70s price, availability

वीवो वाई70एस की कीमत CNY 1,998 (करीब 21,200 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट को CNY 2,198 (करीब 23,300 रुपये) में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन को फॉग एल्यूज़न, स्टारलाइट ब्लू और मून शैडो ब्लैक रंग में बेचा जाएगा।

फिलहाल, Vivo Y70s को भारत में उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Vivo Y70s specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई70एस में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.72 प्रतिशत है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 880 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali-G76 MP5 इंटीग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 10 पर चलता है।

फोन में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.79 अपर्चर से लैस है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में आगे की तरफ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। नाइट व्यू, पोर्ट्रेट, पनोरमा, डायनमिक फोटो, स्लो मोशन, टाइम लैप्स और अन्य मोड कैमरा ऐप का हिस्सा हैं।

Vivo Y70s की बैटरी 4,500mAh की है। यह 18 वॉट डुअल इंजन फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप और कंपास इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 162.07x76.61x8.46 मिलीमीटर है और वज़न 190 ग्राम।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y70s, Vivo, Vivo Y70s price, Vivo Y70 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »