8GB रैम के साथ Vivo Y55 5G फोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट! जल्द हो सकता है लॉन्च...

लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Vivo Y55 5G स्मार्टफोन बेंचमार्किंग गीकबेंच वेबसाइट पर मॉडल नंबर Vivo V2127 के साथ लिस्ट हुआ है। मोनिकर की जानकारी IMEI डेटाबेस के जरिए साफ हुई थी।

8GB रैम के साथ Vivo Y55 5G फोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट! जल्द हो सकता है लॉन्च...
ख़ास बातें
  • Vivo Y55 5G का गीकबेंच पर सिंगल-कोर स्कोर 430 है
  • वीवो वाई55 5जी का मल्टी-कोर स्कोर 1438 है
  • फोन Android 12 के साथ दे सकता है दस्तक
विज्ञापन
Vivo Y55 5G कंपनी का आगामी फोन होगा, जो कि कथित रूप से गीकबेंच वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए फोन के जल्द लॉन्च होने की ओर इशारा मिलता है। गीकबेंच साइट पर आगामी वीवो वाई55 5जी फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी मिलती है। बता दें, हाल ही में Vivo Y55s स्मार्टफोन चीन की टेलीकॉम साइट पर स्पॉट किया गया था, लिस्टिंग के जरिए फोन के रेंडर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी प्राप्त हुई थी।

Mysmartprice की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Vivo Y55 5G स्मार्टफोन बेंचमार्किंग गीकबेंच वेबसाइट पर मॉडल नंबर Vivo V2127 के साथ लिस्ट हुआ है। मोनिकर की जानकारी IMEI डेटाबेस के जरिए साफ हुई थी। जैसे कि हमने बताया गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट की मानें, तो यह फोन Android 12 आधारित FunTouchOS यूआई पर काम करेगा। इसके अलावा, फोन ARM MT6833V/ZA प्रोसेसर से लैस होगा जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर हो सकता है। फोन के साथ 8 जीबी रैम मिल सकती है।

लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ है कि प्रोसेसर 6 सीपीयू कोर के साथ आएगा जो कि 2.00GHz पर काम करेगा। वहीं अन्य दो कोर 2.20GHz पर काम करेंगे। गीकबेंच पर फोन का सिंगल-कोर स्कोर 430 और मल्टी-कोर स्कोर 1438 है।

जैसे कि हमने बताया हाल ही में Vivo Y55s स्मार्टफोन चीन की टेलीकॉम साइट पर स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला था कि यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 6,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »