• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y500 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 

200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y500 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 

डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच 1.5K (1,260 × 2,800 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y500 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है
  • Vivo Y500 Pro की 7,000mAh की बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने Vivo Y500 Pro को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। Vivo Y500 Pro में 7,000 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा सिस्टम है। 

Vivo Y500 Pro का प्राइस

इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। Vivo Y500 Pro के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,799 (लगभ 22,400 रुपये), 8 GB + 256 GB का CNY 1,999 (लगभग 24,900 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 2,299 (लगभग 28,600 रुपये) और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 2,599 (लगभग 32,400 रुपये) का है। Vivo Y500 Pro को Auspicious Cloud, Soft Powder, Light Green और Titanium Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Vivo Y500 Pro के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच 1.5K (1,260 × 2,800 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 का इस्तेमाल किया गया है। Vivo Y500 Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Vivo Y500 Pro की 7,000 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, GPS, OTG, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें गायरोस्कोप, ई-कम्पास, ग्रेविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन का साइज 160.23 × 74.51 × 7.81 mm और भार लगभ 198 ग्राम का है। हाल ही में भारत में Vivo Y19s 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। Vivo Y19s 5G की 6,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »