Vivo Y50 और Vivo S1 Pro हुए सस्ते, जानें नए दाम

Vivo Y50 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब इच्छुक ग्राहक 16,990 रुपये में खरीद पाएंगे। Vivo S1 Pro के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 18,990 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 सितंबर 2020 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S1 Pro हुआ था 19,990 रुपये में लॉन्च
  • लॉन्च के वक्त Vivo Y50 की कीमत थी 17,990 रुपये
  • Vivo के दोनों स्मार्टफोन ऑफलाइन मार्केट में भी नई कीमत में उपलब्ध
Vivo Y50 और Vivo S1 Pro की कीमतों में कटौती की गई है। दोनों ही वीवो स्मार्टफोन अब 1,000 रुपये सस्ते हो गए हैं। Vivo ने कीमतों में कटौती की पुष्टि गैजेट्स 360 से की है। ये फोन अब नई कीमत में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट अमेज़न व फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। नई कीमतें ऑफलाइन स्टोर्स के लिए भी लागू हैं। Vivo Y50 को भारत में इस साल जून महीने में पेश किया गया था, जबकि Vivo S1 Pro ने जनवरी में कदम रखा था।
 

Vivo Y50, Vivo S1 Pro: Price in India

वीवो वाई50 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब इच्छुक ग्राहक 16,990 रुपये में खरीद पाएंगे। याद रहे कि Vivo Y50 को इस साल जून महीने में 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। यानी कटौती 1,000 रुपये की है। फोन आइरिस ब्लू और पर्ल व्हाइट रंग में मिलता है। इसे अमेज़न, फ्लिपकार्ट, वीवो ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
Advertisement

Vivo S1 Pro के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 18,990 रुपये हो गई है। इसे 19,990 रुपये में मिस्टिक ब्लैक, जेज़ ब्लू और ड्रिमी व्हाइट रंग में लॉन्च किया गया था। मार्च महीने में इस फोन की कीमत में 1,000 रुपये कटौती की गई। हालांकि, जीएसटी दर बदले जाने के बाद यह फोन 20,990 रुपये में बिकता था। जुलाई महीने में Vivo S1 Pro के दाम में फिर बदलाव हुआ। कटौती की गई वो भी 1,000 रुपये की। अब ग्राहक वीवो एस1 प्रो को अमेज़न, फ्लिपकार्ट, वीवो ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स से 18,990 रुपये में खरीद पाएंगे।

दोनों फोन की कीमतों में बदलाव की जानकारी सबसे पहले मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम के मनीष खत्री द्वारा ट्विटर पर दी गई। इस रिटेलर ने दावा किया है कि Vivo Y20 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट जल्द ही मार्केट में आएगा। बता दें कि अभी वीवो वाई20 हैंडसेट के दो वेरिएंट उपलब्ध हैं- 3 जीबी + 64 जीबी और 4 जीबी + 64 जीबी।
Advertisement
 

Vivo S1 Pro specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) वाला वीवो एस1 प्रो ग्लोबल वेरिएंट Android 9 Pie पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2340×1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड फुलव्यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S1 Pro में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, एक डेप्थ सेंसिंग और एक मैक्रो फोटोग्राफी के लिए। स्मार्टफोन में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। फ्रंट कैमरा एआई फेस ब्यूटी, एचडीआर, एआई पोर्ट्रेट लाइटनिंग और ग्रुप सेल्फी जैसे फीचर से लैस है।
Advertisement

Vivo S1 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.25x75.19x8.68 मिलीमीटर और वज़न 186.7 ग्राम है।
Advertisement
 

Vivo Y50 specifications

वीवो वाई50 में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, होल-पंच डिज़ाइन के साथ। यह एंड्रॉयड आधारित फनटच ओएस पर चलता है। Vivo का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आता है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। वीवो वाई50 चार रियर कैमरों के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। आगे की तरफ स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में बायीं तरफ होल-पंच होगा। इसमें 16 मेगापिक्सल के सेंसर को जगह मिली है।
Advertisement

Vivo Y50 की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। वीवो वाई50 के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish design
  • Good selfie camera
  • Vivid display
  • Solid battery life
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Underwhelming performance for the price
  • Rear cameras could be better
  • Funtouch OS feels bloated
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.