Vivo S1 Pro की कीमत में बड़ी कटौती, जानें नया दाम

Vivo S1 Pro इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और बड़ी 4,500 एमएएच बैटरी के लिए जाना जाता है।

Vivo S1 Pro की कीमत में बड़ी कटौती, जानें नया दाम

Vivo S1 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल है

ख़ास बातें
  • Vivo S1 Pro में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला बैक कैमरा सेटअप है
  • फोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है
  • वीवो एस1 प्रो 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आता है
विज्ञापन
Vivo S1 Pro की कीमत में कटौती की गई है। फोन को भारत में जनवरी में जारी किया गया था। वीवो एस1 प्रो की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। वीवो एस 1 प्रो यह अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइटों के जरिए बेचा जाता है। हालांकि विवो की आधिकारिक प्रोडक्ट वेबसाइट पर लिस्टेड कीमत के मुकाबले फोन की कीमत अन्य रिटेल वेबसाइटों पर बदलती रहती है। यह स्मार्टफोन अपने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और बड़ी 4,500 एमएएच बैटरी के लिए जाना जाता है। यहां हम आपको इस फोन की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी देने जा रहे हैं।
 

Vivo S1 Pro price in India

आधिकारिक वेबसाइट पर वीवो एस1 प्रो को 20,990 से घटा कर 18,990 रुपये पर लिस्ट कर दिया गया है। याद दिला दें कि कंपनी ने Vivo S1 Pro को भारत में इस साल जनवरी में लॉन्च किया था। स्मार्टफोन को केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज शामिल है।
 
vivo

फिलहाल स्मार्टफोन की कीमत सभी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर अलग-अलग है।  उदाहरण के लिए अमेज़न पर वीवो एस1 प्रो 19,990 रुपये में बिना ब्याज़ की किस्त के ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि कुछ रिटेलर्स ने इसे कम कीमत में लिस्ट किया है। फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन 19,890 रुपये में कुछ ऑफर्स के साथ लिस्ट किया गया है।

 

Vivo S1 Pro specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) वाला वीवो एस1 प्रो ग्लोबल वेरिएंट Android 9 Pie पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2340×1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड फुलव्यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S1 Pro में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, एक डेप्थ सेंसिंग और एक मैक्रो फोटोग्राफी के लिए। स्मार्टफोन में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। फ्रंट कैमरा एआई फेस ब्यूटी, एचडीआर, एआई पोर्ट्रेट लाइटनिंग और ग्रुप सेल्फी जैसे फीचर से लैस है।

Vivo S1 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.25x75.19x8.68 मिलीमीटर और वज़न 186.7 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stylish design
  • Good selfie camera
  • Vivid display
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Underwhelming performance for the price
  • Rear cameras could be better
  • Funtouch OS feels bloated
डिस्प्ले6.38 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »