Vivo Y50 लॉन्च हुआ भारत में, 5000 एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम हैं इसमें

Vivo Y50 में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, होल-पंच डिज़ाइन के साथ। यह एंड्रॉयड आधारित फनटच ओएस पर चलता है। Vivo का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आता है।

Vivo Y50 लॉन्च हुआ भारत में, 5000 एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम हैं इसमें

Vivo Y50 है चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट

ख़ास बातें
  • 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है वीवो वाई50 में
  • Vivo Y50 एंड्रॉयड आधारित फनटच ओएस पर चलता है
  • Vivo Y50 में है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
विज्ञापन
Vivo Y50 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। हाल ही में Flipkart लिस्टिंग से इशारा मिला था कि Vivo के इस स्मार्टफोन की सेल 10 जून को शुरू होगी। वीवो वाई50 की अहम खासियतों की बात करें तो यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। बैटरी 5,000 एमएएच की है और इसमें स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। याद रहे कि Vivo Y50 को सबसे पहले अप्रैल 2020 में कंबोडिया में लॉन्च किया गया था। इस फोन की सेल ई-कॉमर्स साइट और ऑफलाइन स्टोर्स में इस हफ्ते ही शुरू हो जाएगी।
 

Vivo Y50 price in India, availability

वीवो वाई50 को भारत में 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट का होगा। फोन आइरिस ब्लू और पर्ल व्हाइट रंग में उपलब्ध है। फोन की सेल 10 जून से ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी।

Vivo Y50 को अमेज़न, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, टाटा क्लिक और वीवो ई-इंडिया स्टोर पर बेचा जाना है। याद रहे कि फोन को कंबोडिया में आइरिस ब्लू और स्टारी ब्लैक रंग में $249 (करीब 18,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
 

Vivo Y50 specifications

वीवो वाई50 में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, होल-पंच डिज़ाइन के साथ। यह एंड्रॉयड आधारित फनटच ओएस पर चलता है। Vivo का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आता है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। वीवो वाई50 चार रियर कैमरों के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। आगे की तरफ स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में बायीं तरफ होल-पंच होगा। इसमें 16 मेगापिक्सल के सेंसर को जगह मिली है।

Vivo Y50 की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। वीवो वाई50 के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »