• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y36 4G भारत में 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ देगा एंट्री, जानें कीमत

Vivo Y36 4G भारत में 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ देगा एंट्री, जानें कीमत

Vivo Y36 4G के भारतीय वेरिएंट में 6.64 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी।

Vivo Y36 4G भारत में 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ देगा एंट्री, जानें कीमत

Photo Credit: Vivo

Vivo Y36 4G में 6.64 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo कथित तौर पर भारत में Vivo Y36 4G को जून में लॉन्च करने वाला है।
  • Vivo Y36 4G में 6.64 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Vivo Y36 4G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Vivo कथित तौर पर भारतीय बाजार में Vivo Y36 4G को जून में लॉन्च करने वाला है। फोन को बीते महीने इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 680 SoC और 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा और सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट और 3 कलर ऑप्शन में पेश किया गया था। अब टिप्सटर ने इस फोन की लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। आइए वीवो वाई36 4जी के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo Y36 4G की अनुमानित कीमत


Vivo Y36 4G  के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 3,399,000 (लगभग 18,700 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Glitter Aqua, Meteor Black और Vibrant Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। टिप्सटर पारस गुगलानी (@passionategeekz) ने एक ट्वीट में बताया है कि Vivo Y36 4G का भारतीय वेरिएंट सिर्फ ब्लैक और गोल्ड कलर में आएगा और कीमत 18 हजार रुपये से 20 हजार रुपये के बीच होगी। हालांकि, लीक में भारतीय वेरिएंट का स्टोरेज ऑप्शन नहीं बताया गया है।


Vivo Y36 4G के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Vivo Y36 4G के भारतीय वेरिएंट में 6.64 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouchOS 13 पर काम करेगा। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया जाएगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Y36 4G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। वहीं इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। Vivo Y36 4G के भारतीय वेरिएंट में 44 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसके जरिए यह फोन 0 से 30 प्रतिशत सिर्फ 15 मिनट में चार्ज हो जाएगा। अन्य फीचर्स के तौर पर इस फोन में एनएफसी और ब्लूटूथ v5.1 कनेक्टिविटी मिलेगी।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  2. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  4. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  5. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  6. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  7. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  9. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  10. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »