• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 3 रियर कैमरों के साथ आएगा Vivo Y55 5G! लीक रेंडर्स और केस तस्वीरों से मिली डिज़ाइन की झलक...

3 रियर कैमरों के साथ आएगा Vivo Y55 5G! लीक रेंडर्स और केस तस्वीरों से मिली डिज़ाइन की झलक...

लीक रेंडर्स में कथित Vivo Y55 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। रेंडर्स में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं देखा गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि फोन अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ दस्तक दे सकता है या फिर इसे पावर बटन में भी जगह दी जा सकती है।

3 रियर कैमरों के साथ आएगा Vivo Y55 5G! लीक रेंडर्स और केस तस्वीरों से मिली डिज़ाइन की झलक...
ख़ास बातें
  • Vivo Y55 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • वीवो वाई55 5जी नवंबर में गीकबेंच पर हुआ था लिस्ट
  • फोन में मिल सकता है 3.5mm हेडफोन जैक
विज्ञापन
Vivo Y55 5G स्मार्टफोन के रेंडर्स और केस तस्वीरें ऑनलाइन स्पॉट हुई हैं, जिससे यह संकेत मिलते हैं कि आगामी स्मार्टफोन का डिज़ाइन कैसा होगा। वीवो वाई55 5जी फोन मॉडल नंबर V2127 के साथ गीकबेंच पर नवंबर में स्पॉट किया गया था। वहीं, पिछले महीने Vivo Y55s 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया था, लेकिन कंपनी ने फिलाहल कथित वीवो वाई55 5जी फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कहा जा रहा है कि यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिल सकती है।

आगामी Vivo Y55 5G स्मार्टफोन के रेंडर्स को Bestopedia द्वारा शेयर किया गया था और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इन स्मार्टफोन रेंडर्स में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं देखा गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि वीवो वाई55 5जी फोन अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ दस्तक दे सकता है या फिर इसे पावर बटन में भी जगह दी जा सकती है। इसके अलावा, लीक रेंडर्स से यह भी इशारा मिला है कि स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है। इस फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले दिया जा सकता है।
 
vivo
वहीं, लीक केस रेंडर्स से संकेत मिले हैं कि आगामी वीवो वाई55 5जी फोन 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आ सकता है, जो कि फोन के बॉटम में लेफ्ट साइड में स्थित होगा। वहीं, स्पीकर ग्रील को राइट कॉर्नर पर जगह दी जा सकती है। वहीं, बीचो-बीच स्थित कटआउट से इशारा मिलता है कि वीवो वाई55 5जी फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए दिया जा सकता है। बता दें, फिलहाल वीवो कंपनी ने इस कथित आगामी वीवो वाई55 5जी फोन के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

नवंबर महीने में Vivo Y55 5G स्मार्टफोन बेंचमार्किंग गीकबेंच वेबसाइट पर मॉडल नंबर Vivo V2127 के साथ लिस्ट हुआ था। मोनिकर की जानकारी IMEI डेटाबेस के जरिए साफ हुई थी। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, फोन Android 12 आधारित FunTouchOS यूआई पर काम करेगा। इसके अलावा, फोन ARM MT6833V/ZA प्रोसेसर से लैस होगा जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर हो सकता है। फोन के साथ 8 जीबी रैम मिल सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »