Vivo Y36 स्‍मार्टफोन 8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 16,999 रुपये में लॉन्‍च

Vivo Y36 : कंपनी ने इस फोन को 8GB रैम, 5000 एमएएच की बैटरी, स्‍नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्‍सल रियर कैमरा जैसी खूबियों से पैक किया है।

Vivo Y36 स्‍मार्टफोन 8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 16,999 रुपये में लॉन्‍च

फनटच ओएस 13 की लेयर पर बेस्‍ड एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलने वाले Vivo Y36 में 6.64-इंच FHD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y36 अभी खरीदारी के लिए उपलब्‍ध है
  • इसमें स्‍नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर लगाया गया है
  • इसकी 5 हजार एमएएच की बैटरी 44 वॉट फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है
विज्ञापन
वीवो ने भारत में वीवो Y36 स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को 8GB रैम, 5000 एमएएच की बैटरी, स्‍नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्‍सल रियर कैमरा जैसी खूबियों से पैक किया है। डिजाइन के मामले में भी फोन आकर्षक नजर आता है। इसमें 2.5D कर्व्‍ड बॉडी डिजाइन और फ्लैट फ्रेम इस्‍तेमाल हुआ है। फोन को सिंगल रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। आइए जानते हैं Vivo Y36 के दाम और अन्‍य खूबियां।   
 

Vivo Y36 की कीमत और उपलब्‍धता 

Vivo Y36 के सिंगल स्‍टोरेज वेरिएंट 8GB+128GB की भारत में कीमत 16,999 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स से अभी खरीदा जा सकता है। फोन को दो कलर ऑप्‍शन- वाइब्रेंट गोल्ड और मेट्योर ब्लैक में लाया गया है। 
 

Vivo Y36 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

फनटच ओएस 13 की लेयर पर बेस्‍ड एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलने वाले Vivo Y36 में 6.64-इंच FHD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि फोन का डिस्‍प्‍ले धूप में भी खूब चमकता है। 

वीवो के मुताबिक, उसने फोन के डिजाइन पर काफी मेहनत की है। फोन में एक फ्लैट फ्रेम के अंदर 2.5D कर्व्‍ड डिजाइन के साथ पतली बॉडी है। इससे फोन को प्रीमियम लुक मिलता है। कैमरा मॉड्यूल में ‘डायनामिक डुअल रिंग' डिजाइन है। साइड में फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Vivo Y36 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50MP पोर्ट्रेट कैमरा है साथ में 2MP बोकेह कैमरा दिया गया है। सेल्‍फी के लिए इस स्‍मार्टफोन में 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। कई सारे स्‍मार्ट कैमरा फीचर्स हैं। मसलन- सुपर नाइट मोड, मल्‍टी स्‍टाइल पोर्ट्रेट आदि। 

Vivo Y36 में स्‍नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर लगाया गया है। साथ में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज है। इसकी 5 हजार एमएएच की बैटरी 44 वॉट फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन में 2 नैनो सिम के अलावा एसडी कार्ड के लिए भी स्‍टोरेज दिया गया है। लेकिन 5G कनेक्टिविटी की सुविधा इस स्‍मार्टफोन में मौजूद नहीं है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »