सस्ते दामों में खरीदें Vivo Y33s और Vivo Y33T, कीमत में हुई 1000 रुपये की कटौती

Vivo Y33s के 8 RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 17,990  रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन बीते साल अक्टूबर में 1 हजार रुपये बढ़ोतरी हुई थी। अब इस स्मार्टफोन को 1,000 रुपये कटौती के बाद फिर से 17,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

सस्ते दामों में खरीदें Vivo Y33s और Vivo Y33T, कीमत में हुई 1000 रुपये की कटौती

Photo Credit: Vivo

Vivo Y33s और Vivo Y33T को 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y33s में 6.58 इंच FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y33T में ऑक्टा कोर Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
  • Vivo Y33s और Vivo Y33T को 17,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo Y33s को बीते साल अगस्त में ऑक्टा कोर MediaTek Helio SoC के साथ लॉन्च किया था। वहीं इस स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट Vivo Y33T इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। अब इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च के कुछ महीनों बाद कीमतों में कटौती हुई है। Vivo के दोनों स्मार्टफोन एक दूसरे से डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और अन्य फीचर्स के मामले में थोड़े बहुत मिलते हैं। मगर दोनों में इस्तेमाल किया गया प्रोसेसर अलग है। आइए अब जानते हैं कि इन दोनों स्मार्टफोन की कीमतों में कितनी ज्यादा कटौती हुई है।
 

Vivo Y33T कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Vivo Y33T के 8 RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 18,990 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह स्मार्टफोन 1 हजार रुपये कटौती के बाद 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को स्पेशल कीमत में Vivo के ऑनलाइन स्टोर या फिर Amazon या Flipkart जैसी ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं।
 

Vivo Y33s की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Vivo Y33s के 8 RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 17,990  रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन बीते साल अक्टूबर में 1 हजार रुपये कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। अब इस स्मार्टफोन को ग्राहक 1 हजार रुपये कटौती के बाद फिर से 17,990 रुपये में खरीद सकते हैं। ग्राहक इस स्मार्टफोन को स्पेशल कीमत में Vivo के ऑनलाइन स्टोर या फिर Flipkart जैसी ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं।
 

Vivo Y33T के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo Y33T में 6.58 इंच FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका  रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड Android 12 पर पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल बैंड वाईफाई, 4G, ब्लूटूथ v5, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। बैटरी के मामले में इस स्मार्टफोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी है।

Vivo Y33s के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo Y33s में 6.58 इंच FHD+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड Android 11 पर बेस्ड OS 11.1 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G80 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल बैंड वाईफाई, 4G, ब्लूटूथ v5, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो 18W फास्ट चार्जिंग वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y33s, Vivo Y33T, Vivo Y33T Price Cut
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »