Vivo Y19 लॉन्च, तीन रियर कैमरे और हीलियो पी65 प्रोसेसर से है लैस

Vivo Y19 के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन बीते महीने चीन में लॉन्च किए गए Vivo U3 स्मार्टफोन से मेल खाते हैं।

Vivo Y19 लॉन्च, तीन रियर कैमरे और हीलियो पी65 प्रोसेसर से है लैस
ख़ास बातें
  • 5,000 एमएएच की बैटरी है Vivo Y19 में
  • वीवो वाई19 में 6 जीबी तक रैम और 64 जीबी स्टोरेज है
  • 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है वीवो वाई19 में
विज्ञापन
Vivo Y19 को थाइलैंड में लॉन्च किया गया है। प्रतीत होता है कि यह वीवो यू3 का रीब्रांडेड वर्ज़न है। वीवो वाई19 में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, जबकि वीवो यू3 स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ आता है। बाकी स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। वीवो वाई19 तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। यह वाटरड्रॉप नॉच, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्रेडिएंट बैक पैनल फिनिश के साथ आता है। वीवो वाई19 की सबसे अहम खासियत है 5,000 एमएएच की बैटरी।
 

Vivo Y19 price

थाइलैंड में वीवो वाई19 को करीब 16,400 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को मैगनेटिक ब्लैक और स्प्रिंग व्हाइट ग्रेडिएंट फिनिश में उपलब्ध कराया गया है।
 

Vivo Y19 specifications

वीवो वाई19 के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन बीते महीने चीन में लॉन्च किए गए Vivo U3 स्मार्टफोन से मेल खाते हैं। डुअल-सिम (नैनो) वाला वीवो वाई19 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9, पिक्सल डेंसिटी 394 पिक्सल प्रति इंच और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। वीवो वाई19 स्मार्टफोन फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आता है लेकिन हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के बजाय चार्जिंग और फाइल ट्रांसफर के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है।

वीवो वाई19 के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/ 1.78 है। इसके अलावा अपर्चर एफ/ 2.2 वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वीवो वाई19 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है जो 18 वॉट डुअल इंजन फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी65
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »