• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y20 स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ ऑनलाइन लिस्ट, अन्य स्पेसिफिकेशन भी लीक

Vivo Y20 स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ ऑनलाइन लिस्ट, अन्य स्पेसिफिकेशन भी लीक

रिपोर्ट के मताबिक, लिस्टिंग मे खुलासा हुआ है कि Vivo Y20 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम दिया जाएगा।

Vivo Y20 स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ ऑनलाइन लिस्ट, अन्य स्पेसिफिकेशन भी लीक

वीवो वाई19 में मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटरी

ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 10 के साथ आ सकता है Vivo Y20 स्मार्टफोन
  • Vivo Y19 का अपग्रेड वर्ज़न होगा वीवो वाई20
  • वीवो वाई20 का मॉडल नंबर V2027 है
विज्ञापन
Vivo जल्द ही मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन पेश कर सकती है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी इन दिनों Vivo Y20 स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए Y19 का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा। रिपोर्ट की मानें, तो यह आगामी फोन इंडोनेशिया अथॉरिटी द्वारा सर्टिफाइड किया गया है। इस लिस्टिंग में वीवो वाई20 फोन मॉडल नंबर V2027 के साथ लिस्ट था। बताया गया है कि यही vivo V2027 मॉडल 27 जुलाई को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था, जिसमें फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आईं है।

Gsmarena की रिपोर्ट में इस लिस्टिंग की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मताबिक, Vivo Y20 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम दिया जाएगा। इसके अलावा फोन एंड्रॉयड 10 आधारित फनटच ओएस स्किन पर काम करेगा। लिस्टिंग में फोन का सिंगल-कोर स्कोर 252 दिया गया था और मल्टी-कोर स्कोर 1,239।

लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशन के खुलासे के बाद उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही कंपनी द्वारा वीवो वाई20 स्मार्टफोन व अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी सार्वजनिक की जाए। फिलहाल, Vivo ने इस बारे स्मार्टफोन के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

जैसा कि हमने बताया, वीवो वाई20 फोन वीवो वाई19 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर दस्तक देगा, जो पिछले साल लॉन्च किया गया था। वीवो वाई19 फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो डुअल-सिम (नैनो) वाला वीवो वाई19 स्मार्टफोन 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है।

गेमिंग अनुभव को इनहांस करने के लिए फोन में अल्ट्रा गेम मोड भी मिलेगा। वीवो वाई19 के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/ 1.78 है। इसके अलावा अपर्चर एफ/ 2.2 वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।वीवो वाई19 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है जो 18 वॉट डुअल इंजन फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 शामिल है। Vivo Y19 की लंबाई-चौड़ाई 162.15×76.47×8.89 मिलीमीटर और वज़न 193 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी65
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »