• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo X60s के स्पेसिफिकेशन लीक, सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Vivo X60s के स्पेसिफिकेशन लीक, सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Vivo X60s को मॉडल नंबर V2006 के साथ डेनिश यूएल (डेम्को) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। यह दिखाता है कि फोन 33W फास्ट चार्जिंग (11V / 3A) को सपोर्ट करेगा।

Vivo X60s के स्पेसिफिकेशन लीक, सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Vivo X60 सीरीज़ मौजूदा X50 सीरीज़ की अपग्रेड होगी

ख़ास बातें
  • V2006 / vivo 2006 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ एक वीवो स्मार्टफोन
  • Vivo X60s के नाम से लॉन्च हो सकता है स्मार्टफोन
  • Snapdragon 765G चिपसेट, 8 जीबी रैम और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का मिला इशारा
विज्ञापन
Vivo X60s को कथित तौर पर एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट के साथ एक बेंचमार्किंग वेबसाइट पर भी देखा गया है। दोनों वेबसाइट एक ही मॉडल नंबर - V2006 / vivo 2006 के साथ लिस्ट किए गए हैं, जिसे Vivo X60s कहा जा रहा है। जून में, फोन की एक ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग में भी इस मॉडल नंबर को X60s से जोड़ा गया था। फोन आगामी Vivo X60 सीरीज़ का हिस्सा होगा, जो हाल ही में जारी की गई Vivo X50 सीरीज़ का अपग्रेड होगा होगा।
 

Vivo X60s specifications (rumoured)

Dealntech की एक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X60s को मॉडल नंबर V2006 के साथ डेनिश यूएल (डेम्को) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। यह दिखाता है कि फोन 33W फास्ट चार्जिंग (11V / 3A) को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, वेबसाइट कोई अन्य जानकारी साझा नहीं करती है।

मॉडल नंबर Vivo 2006 को एक गीकबेंच लिस्टिंग में भी देखा गया है, जो फोन में एंड्रॉयड 10, 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर शामिल होने की सलाह देता है। इसमें फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 637 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 1985 स्कोर मिला है। लिस्टिंग में प्रोसेसर का नाम नहीं दिया गया है, लेकिन इसके स्नैपड्रैगन 765जी होने की उम्मीद है। लिस्टिंग 27 जुलाई की है। लिस्टिंग में इस कथित Vivo X60s के बारे में अन्य किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।

जून में, एक कथित ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग में इस मॉडल नंबर को पहली बार देखा गया था, जिसमें वीवो एक्स60एस के बारे में बात की गई थी। लिस्टिंग से ब्लूटूथ 5.1 के शामिल होने की जानकारी मिली थी, लेकिन कोई अन्य जानकारी उजागर नहीं हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्टिंग में अब Vivo X60s नाम हटा दिया गया है और केवल "वीवो मोबाइल फोन" दिखाया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo X60s, Vivo X60s specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »