Vivo X70 सीरीज़ इस साल मार्च महीने में लॉन्च हुई Vivo X60 सीरीज़ की ही सक्सेसर होगी। कहा जा रहा है कि वीवो एक्स70 सीरीज़ सितंबर में लॉन्च की जाएगी। Vivo X70 और Vivo X70 Pro के बाद अब सीरीज़ के टॉप मॉडल Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं।
Vivo X60 सीरीज़ में Vivo X60, Vivo X60 Pro और Vivo X60 Pro+ स्मार्टफोन शामिल हैं, जिन्हें भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। वहीं, केवल वनीला वीवो एक्स60 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई है, बाकि दोनों फोन को आप पुरानी कीमत में ही खरीद सकते हैं।
लीक जानकारी के मुताबिक, Vivo X70 Pro+ फोन Vivo X60 Pro+ की तरह स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, आगामी फ्लैगशिप फोन में वीवो 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकता है।
Vivo X60t Pro+ स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है, जिसके स्पेसिफिकेशन पहले लॉन्च हो चुके Vivo X60 Pro+ के समान है। इन दोनों फोन में मौजूद प्रमुख अंतर रियर कैमरा सेटअप में है। नया फोन 12 मेगापिक्सल के पोट्रेट लेंस के साथ आता है।
Vivo X60t स्मार्टफोन को चीन में X60 सीरीज़ के लेटेस्ट फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज़ को ग्लोबली पिछले महीने पेश किया गया था, जिसमें Vivo X60, Vivo X60 Pro और Vivo X60 Pro+ स्मार्टफोन्स शामिल हैं।
Vivo X60 सीरीज़ की प्री-बुकिंग आज 25 मार्च से शुरू हो चुकी है, जबकि फोन की सेल भारत में 2 अप्रैल से शुरू होगी। इन फोन्स के साथ कुछ प्री-बुकिंग ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जैसे HDFC Bank डेबिट, क्रेडिट और ईएमआई ट्रांजेक्शन करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का कैशबैग मिलेगा।
Vivo X60 Pro+ स्मार्टफोन की कीमत चीन में CNY 4,998 (लगभग 56,500 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, फोन के 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल की कीमत CNY 5,998 (लगभग 67,800 रुपये) है, यह क्लासिक ऑरेंज और डार्क ब्लू कलर में उपलब्ध है।
Vivo X60 सीरीज़ के बाकि दो Vivo X60 और Vivo X60 Pro फोन Samsung Exynos 1080 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए थे। लेकिन Vivo X60 Pro+ को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।
Vivo X60 के की कीमत चीन में CNY 3,498 (लगभग 39,300 रुपये) से शुरू होती है, जो कि CNY 3,998 (लगभग 45,000 रुपये) तक जाती है। वहीं, दूसरी तरफ Vivo X60 Pro फोन सिंगल 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 4,498 (लगभग 50,600 रुपये) है।
लिस्टिंग के अनुसार, वीवो एक्स60 प्रो फोन 5जी स्मार्टफोन होगा, जिसका डायमेंशन 158.57x73.24x7.59mm और भार 178 ग्राम होगा। इसमें 6.56 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ 1,080x2,376 पिक्सल रिजॉल्यूशन मौजूद होगा।
Vivo X60 5जी सीरीज़ को 29 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा और इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो सैमसंग के ऑक्टा-कोर एक्सिनोस 1080 प्रोसेसर से लैस होगा।
Samsung ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि किस फोन के साथ Exynos 1080 प्रोसेसर को पेश किया जाएगा, लेकिन पिछले महीने सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Galaxy S21 सीरीज़ के साथ नए मोबाइल प्रोसेसर को फीचर किया जा सकता है।
इस साल जून में Vivo X60s को मॉडल नंबर V2006 के साथ डेनिश यूएल (डेम्को) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। इसमें पता चला कि फोन 33W फास्ट चार्जिंग (11V / 3A) को सपोर्ट करेगा।
कथित Vivo X60s (मॉडल नंबर Vivo 2006) को एक गीकबेंच लिस्टिंग में भी देखा गया है, जो फोन में एंड्रॉयड 10, 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर शामिल होने की सलाह देता है।