Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max ग्लोबल स्तर पर लॉन्च हुए हैं।
Photo Credit: Vivo
Vivo X500 Pro में 64 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Vivo ने ग्लोबल बाजार में अपनी X500 सीरीज में विस्तार करते हुए Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। वीवो के दोनों फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 Pro चिपसेट दिया गया है। इनमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। X500 Pro में 6510mAh की बैटरी आती है, जबकि X500 Pro Max में 7800mAh की बैटरी है। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस कुछ इस प्रकार हैं:
Vivo X500 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1399 यूरो (करीबन 1,48,020) है। वहीं Vivo X500 Pro Max के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1599 यूरो (करीबन 1,69,185), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1799 यूरो (करीबन 1,90,345) और 12GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2199 यूरो (करीबन 2,32,670) है। ये फोन फिलहाल यूरोप और मलेशिया में उपलब्ध हुए हैं और नवंबर के आखिर तक भारत में पेश हो सकते हैं।
Vivo X500 Pro में 6.36 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2750x1260 पिक्सल और X500 Pro Max में 6.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3168x1440 पिक्सल है। दोनों डिस्प्ले HDR10+, डॉल्बी विजन, 1-144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इन दोनों फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 Pro चिपसेट के साथ Mali-G2-Ultra-NX GPU दिया गया है। इनमें 12GB LPDDR5X Ultra RAM के साथ 256GB/512GB/1TB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। ये फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड Origin OS 7 के साथ आते हैं। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी 3.2 जेन 1 और NFC शामिल है।
X500 Pro के रियर में f/2.52 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा और X500 Pro Max के रियर में f/2.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा है। वहीं दोनों में f/1.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ZEISS ट्रू डायनेमिक कैमरा और f/2.0 अपर्चरट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। X500 Pro में 6510mAh की बैटरी आती है, जबकि X500 Pro Max में 7800mAh की बैटरी है। दोनों बैटरी 90W अल्ट्रा फास्ट फ्लैश चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। X500 Pro की लंबाई 151.78 मिमी, चौड़ाई 71.92 मिमी, मोटाई 7.95 मिमी और वजन 192 ग्राम है। वहीं X500 Pro Max की लंबाई 163.32 मिमी, चौड़ाई 76.82 मिमी, मोटाई 7.95/8.12 मिमी और वजन 225/229 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत