पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स की संख्या में कमी हुई है लेकिन स्मार्टफोन्स की कुल वैल्यू लगभग 5.8 प्रतिशत बढ़ी है। इस मार्केट में चाइनीज हैंडसेट मेकर Vivo का लगभग 19.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान है
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने लगभग 9.4 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ चौथा स्थान हासिल किया है
देश के स्मार्टफोन मार्केट में इस वर्ष की पहली तिमाही में कमी हुई है। मेमोरी पार्ट्स की बढ़ती कॉस्ट की वजह से स्मार्टफोन के प्राइसेज में बढ़ोतरी के अनुमान की वजह से हैंडसेट कंपनियों ने पहले ही बड़ी संख्या में डिवाइसेज की शिपमेंट की थी। हालांकि, कंज्यूमर डिमांड कम होने से इस मार्केट में बिक्री कमजोर रही है।
इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) के वर्ल्डवाइड क्वार्टरली मोबाइल फोन ट्रैकर के अनुसार, देश में पहली तिमाही में लगभग 3.1 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट हुई है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह लगभग 4.1 प्रतिशत की गिरावट है। स्मार्टफोन कंपनियों ने प्राइसेज बढ़ने के अनुमान के कारण इनवेंटरी को जमा करना शुरू कर दिया था। हालांकि, फेस्टिव सीजन के बाद कंज्यूमर डिमांड कमजोर होने से बिक्री घटी है। इसके अलावा स्मार्टफोन के प्राइसेज में बढ़ोतरी की वजह से भी बिक्री पर असर पड़ा है।
पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स की संख्या में कमी हुई है लेकिन स्मार्टफोन्स की कुल वैल्यू लगभग 5.8 प्रतिशत बढ़ी है। देश में कस्टमर्स महंगे स्मार्टफोन्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस वजह से स्मार्टफोन मार्केट में वॉल्यूम के बजाय वैल्यू में बढ़ोतरी हुई है। पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स का एवरेज सेलिंग प्राइस लगभग 10.4 प्रतिशत बढ़कर लगभग 302 डॉर (लगभग 29,000 रुपये) का है। इस मार्केट में चाइनीज हैंडसेट मेकर Vivo का लगभग 19.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान है। इसके बाद दक्षिण कोरिया की Samsung लगभग लगभग 17.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ है।
स्मार्टफोन मार्केट में चीन की Oppo की बिक्री सबसे अधिक लगभग 22 प्रतिशत बढ़ी है। Oppo का मार्केट शेयर लगभग 15.3 प्रतिशत का है। पहली तिमाही में चीन की Xiaomi और इसके सब-ब्रांड Poco का संयुक्त तौर पर मार्केट शेयर लगभग 12.2 प्रतिशत का है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने लगभग 9.4 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। एपल के लिए iPhone 17 अभी तक की सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज बन गई है। पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च की गई इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone 17e और iPhone Air शामिल हैं। भारत सहित कुछ बड़े मार्केट्स में आईफोन की बिक्री डबल-डिजिट में बढ़ी है। इस वर्ष कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!