Vivo ने ग्लोबल बाजार में अपनी X500 सीरीज में Vivo X500 लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Vivo
Vivo X500 में 6.59 इंच की 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
Vivo ने ग्लोबल बाजार में अपनी X500 सीरीज में Vivo X500 लॉन्च कर दिया है। Vivo के इस फ्लैगशिप फोन में चार 50 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। यह फोन 7500mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 90W अल्ट्रा फास्ट फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M प्रोसेसर दिया गया है। आइए Vivo X500 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo X500 के 12GB+256G स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RM 4699 (लगभग 1,09,090) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RM 5299 (लगभग 1,23,020) है। फिलहाल वीवो X500 सीरीज यूरोप और मलेशिया में पेश हुई है और भारत में नवंबर के आखिर तक दस्तक दो सकती है।
Vivo X500 में 6.59 इंच की 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2750x1260 पिक्सल, 19.64:9 आस्पेक्ट स्क्रीन रेशियो,30/60/90/120/144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M 3nm चिपसेट के साथ ARM G1-Ultra GPU दिया गया है। इस फोन में 12GB LPDDR5X Ultra RAM के साथ 256GB/512GB/1TB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड Origin OS 7 पर चलता है। सेफ्टी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इस फोन की लंबाई 157.01 मिमी, चौड़ाई 74.49 मिमी, मोटाई 8.15 मिमी और वजन 211/213 ग्राम है।
Vivo X500 में f/1.68 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी 1/1.28″ Sony LYTIA-828 कैमरा, f/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.55 अपर्चर, OIS सपोर्ट और 3.1x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का तीसरा 1/1.95″ Sony LYT610 ZEISS APO पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रेंट फेसिंग कैमरा है। IP68 + IP69 रेटिंग वाला यह फोन धूल और पानी से प्रोटेक्ट रहता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 3.2 जेन1 और NFC मिलता है। इसमें 7500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W अल्ट्रा फास्ट फ्लैश चार्जिंग और 40W वायरलेस और रिवर्स वायरेलस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत