Vivo X200 सीरीज का भारत में लॉन्च कंफर्म! टीजर में दिखा फोन के कैमरा का दम

कंपनी ने दमदार कैमरा का इशारा टीजर में दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 नवंबर 2024 15:54 IST
ख़ास बातें
  • वीडियो में फोन के कैमरा को चांद की फोटो लेने के लिए फोकस किया जा रहा है।
  • Vivo X200 और X200 Pro में 50MP का मेन कैमरा है।
  • दोनों में ही 32MP सेल्फी कैमरा है।

Vivo X200 सीरीज मलेशिया के बाद अब भारत में आने वाली है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने Vivo X200 सीरीज का लॉन्च भारत के लिए कंफर्म कर दिया है। कंपनी की यह सीरीज भारत में लॉन्च के लिए अधिकारिक रूप से टीज कर दी गई है। बहुत संभावना है कि नवंबर के अंत तक सीरीज भारत में पेश की जा सकती है। इसकी लॉन्च डेट को पर्दे में रखते हुए कंपनी ने एक वीडियो टीजर जारी किया है जिसमें इसके कैमरा को फोकस किया गया है। आइए जानते हैं अपकमिंग सीरीज के बारे में सभी खास बातें। 

Vivo X200 सीरीज मलेशिया में लॉन्च हो चुकी है और अब इस सीरीज के स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में जल्द दिखाई दे सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अधिकारिक हैंडल से कंपनी ने एक वीडियो टीजर जारी किया है। यह सीरीज के भारत में लॉन्च की पुष्टि करता है। वीडियो में फोन के कैमरा को चांद की फोटो लेने के लिए फोकस किया जा रहा है। यानी कंपनी ने दमदार कैमरा का इशारा इसके माध्यम से दिया है। अभी नवंबर खत्म होने में एक हफ्ते का समय है। सीरीज इसी दौरान भारत में पेश की जा सकती है। 

Advertisement
Vivo X200 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo X200 में 6.67 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPS AMOLED डिस्‍प्‍ले है, जबकि प्रो मॉडल में 6.78 इंच का 8T LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। दोनो की पीक ब्राइटनैस 4500 निट्स है। X200 में 5800mAh की बैटरी है, जबकि Vivo X200 Pro मॉडल में 6000mAh की बैटरी है। 

कैमरा की बात करें तो Vivo X200 और X200 Pro में 50MP का मेन कैमरा है, जोकि Sony LYT-818 सेंसर है। उसके साथ 50MP का अल्‍ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरा दोनों में अलग है। Vivo X200 में वह 50MP Sony IMX882 सेंसर है, जबकि X200 Pro में 200MP Samsung HP9 सेंसर है। 
Advertisement

फ्रंट कैमरा दोनों ही फोन में 32 मेगापिक्‍सल का है। इन्‍हें IP69+IP68 रेटिंग मिली है। 90W का चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि प्रो मॉडल में 30W की वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium, familiar design
  • IP68 + IP69 ratings
  • Gorgeous and bright display
  • Terrific cameras
  • Fantastic battery life
  • Excellent pricing
  • Bad
  • Unreliable selfie camera
  • Bloatware still onboard
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.