Vivo के सबसे ‘महंगे’ X200 स्‍मार्टफोन अक्‍टूबर में इस दिन होंगे लॉन्‍च!

Vivo X200 Series : X200 सीरीज का लॉन्च इवेंट 14, 15 या 16 अक्टूबर को हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 अगस्त 2024 13:12 IST
ख़ास बातें
  • एक टिप्‍सटर ने दी जानकारी
  • अक्‍टूबर में किसी दिन लॉन्‍च हो सकती है नई वीवो सीरीज
  • Vivo X200, X200+ और X200 Pro होंगे पेश

माना जा रहा है कि मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर का ऐलान होते ही कंपनी Vivo X200 सीरीज को पेश कर देगी।

Vivo X200 series Launch : स्‍मार्टफोन कंपनियां इस साल की आखिरी त‍िमाही के लिए कमर कस रही हैं। अक्‍टूबर-नवंबर में क्‍वॉलकॉम और मीडियाटेक के फ्लैगशिप प्रोसेसर लॉन्‍च किए जाएंगे, जिसके बाद वनप्‍लस, वीवो, शाओमी, रेडमी आदि के प्रीमियम स्‍मार्टफोन लॉन्‍च होंगे। ऐसी अफवाहें हैं कि Vivo फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन लाने वाला पहला ब्रैंड बनेगा। वह Vivo X200 सीरीज की शुरुआत कर सकता है। तीन नए मॉडल लॉन्‍च किए जा सकते हैं जिनमें Vivo X200, X200+ और X200 Pro शामिल हैं। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने इस सीरीज की लॉन्‍च टाइमलाइन भी बताई है। 

डीसीएस ने अक्‍टूबर महीने की तीन तारीखों में से किसी एक तारीख में फोन लॉन्‍च होने की उम्‍मीद जताई है। उन्‍होंने एक इमेज शेयर की है, जिसमें दिखाया गया कैलेंडर कथित तौर पर चीन के लिए वीवो के इन-हाउस कैलेंडर ऐप का स्क्रीनशॉट है। ऐसा लगता है कि वह वीवो X200 सीरीज के लॉन्च इवेंट की हिंट दे रहे हैं, जो 14, 15 या 16 अक्टूबर को हो सकता है।

माना जा रहा है कि मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर का ऐलान होते ही कंपनी Vivo X200 सीरीज को पेश कर देगी। नया मीडियाटेक प्रोसेसर सीपीयू परफॉर्मेंस के मामले में 30 फीसदी का इम्‍प्रूवमेंट पेश कर सकता है।  

गिजमोचाइना ने लिखा है कि वीवो की फ्लैगशिप सीरीज की तरह ही Oppo Find X8 सीरीज को भी अक्‍टूबर में लाया जा सकता है। कंपनी Find X8 और Find X8 Pro को लाने का मन बना चुकी है। नए वीवो फोन्‍स का मुकाबला शाओमी 15 सीरीज के फोन्‍स से हो सकता है। Xiaomi 15 में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट मिलने की बात कही जा रही है। 
Advertisement

नई वीवो सीरीज में आने वाले Vivo X200 में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। 50 मेगापिक्‍सल का बड़ा सेंसर इसमें होगा साथ में मैक्रो क्षमताओं वाला एक पेरिस्‍कोप कैमरा दिया जाएगा।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.