Vivo X200 Pro Mini में होगी 16GB रैम, 90W चार्जिंग! लॉन्च से पहले लाइव इमेज लीक

डिवाइस 5,700mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।

Vivo X200 Pro Mini में होगी 16GB रैम, 90W चार्जिंग! लॉन्च से पहले लाइव इमेज लीक

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Vivo X200 Pro Mini में 6.3 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • सीरीज 14 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने जा रही है।
  • यह फोन Dimensity 9400 चिपसेट के साथ होगा।
  • फोन में 6.3 इंच का 1.5K डिस्प्ले होगा।
विज्ञापन
Vivo X200 सीरीज को कंपनी 14 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में Vivo X200 और X200 Pro को पहले लॉन्च किए जाने की संभावना है जबकि Vivo X200 Ultra को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन इस बार कंपनी इस सीरीज में नया मॉडल Vivo X200 Pro Mini भी पेश करने जा रही है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि इस फोन में Vivo X200 Pro जैसे ही फीचर्स होंगे लेकिन यह टोन डाउन वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। खबर है कि फोन अन्य दो मॉडल्स के साथ ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Vivo X200 Pro Mini कंपनी की अपकमिंग सीरीज में नया एडिशन होगा। सीरीज 14 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने जा रही है। X200 Pro Mini को कंपनी ने टीज भी कर दिया है। लेकिन अब लॉन्च से पहले इस फोन के लाइव इमेज लीक (via) हो गई हैं। इन्हें देखकर पता चलता है कि फोन ब्लैक, व्हाइट, ग्रीन, और पिंक शेड्स में लॉन्च होगा। लाइव इमेज में फोन को iPhone 16 Pro के बगल में रखकर दिखाया गया है। दोनों फोन में कॉम्पेक्ट डिजाइन की तुलना की गई है। 

लीक्स की मानें तो Vivo X200 Pro Mini में 6.3 इंच का डिस्प्ले होगा। इसमें फ्लैट एज देखने को मिलेंगे। फोन में फ्लैट स्क्रीन होगी जिसमें बहुत ही कम बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। यह फोन Dimensity 9400 चिपसेट से लैस हो सकता है। इसमें 16 जीबी तक रैम और 1TB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। डिवाइस 5,700mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। वहीं इसमें 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 

रियर में फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-818 प्राइमरी सेंसर होगा। इसके साथ मे 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 अल्ट्रावाइड लेंस, और 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 आधारित OriginOS 5 के साथ आ सकता है। इसमें वाटर और डस्ट रसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग दी जा सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »