200MP के तगड़े कैमरे से पैक होगा Vivo X200 Pro स्‍मार्टफोन!

Vivo X200 Pro में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 अगस्त 2024 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 Pro में होंगे तगड़े कैमरा फीचर्स!
  • मेन कैमरा 50 एमपी का नया सोनी सेंसर होगा
  • फोन में 200 एमपी का पेरिस्‍कोप लेंस दिया जा सकता है
Vivo X200 Series : वीवो की नई स्‍मार्टफोन सीरीज Vivo X200 को इस साल अक्‍टूबर में लॉन्‍च किया जा सकता है। काफी वक्‍त से नए वीवो फोन्‍स से जुड़े लीक्‍स सामने आ रहे हैं। कहा जाता है कि कंपनी Vivo X200, X200 Pro को उतारेगी। एक और स्‍मार्टफोन Vivo X200 Mini को भी लाया जा सकता है। जाने-माने टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने अपकमिंग वीवो फोन के कैमरा स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा किया है। जिस डिवाइस की बात DCS ने की है, वह डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर पर चलता है और Vivo X200 Pro हो सकता है। 

चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘वीबो' पर किए गए पोस्‍ट पर भरोसा करें, तो  Vivo X200 Pro का कैमरा सिस्‍टम कई खूबियों को समेटे हुए होगा। इसका प्राइमरी कैमरा सोनी का नया 50 एमपी सेंसर होगा। याद रहे कि Vivo X100 Pro में भी सोनी का ही कैमरा सेंसर था। X200 Pro में मिलने वाला सोनी सेंसर साइज में छोटा, लेकिन अपर्चर में बड़ा होगा। इससे वह ज्‍यादा लाइट को एंट्री करने देगा और ओवरऑल इमेज क्‍वॉलिटी बेहतर आएगी। 

कहा जाता है कि Vivo X200 Pro में 200 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो लेंस दिया जाएगा। ऐसा ही लेंस Vivo X100 Ultra में भी मौजूद था। मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा जा रहा है कि Vivo X200 Pro में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी होगा। 

पिछले लीक्‍स में पता चला था कि Vivo X200 Pro में 6.7 इंच का  1.5K रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। यह डिस्प्ले चीन के ही मेनुफैक्चरर की ओर से बनाया जाएगा। डिस्प्ले में पतले बेजल्स होंगे। यह फोन अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। Vivo X200 Pro में 6000mAh या उससे भी बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। ये जानकारियां लीक रिपोर्ट पर बेस्‍ड हैं। कंपनी ने कोई कन्‍फर्मेशन नहीं दी है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Bright LTPO display
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Very fast wired and wireless charging
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.