Vivo X Fold 3 सीरीज Snapdragon 8 Gen 3 के साथ 26 मार्च को होगी लॉन्च

इन बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी नई स्मार्टवॉच और TWS ईयरफोन को भी पेश करेगी

Vivo X Fold 3 सीरीज Snapdragon 8 Gen 3 के साथ 26 मार्च को होगी लॉन्च

इन बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी नई स्मार्टवॉच को भी पेश करेगी

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है
  • इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में 26 मार्च को लॉन्च किया जाएगा
  • इस सीरीज के प्रो मॉडल में 8.03 इंच का Samsung E7 डिस्प्ले होगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo की X Fold 3 सीरीज जल्द लॉन्च होगी। इसमें Vivo X Fold 3 और X Fold 3 Pro शामिल होंगे। इन बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी नई स्मार्टवॉच और TWS ईयरफोन को भी पेश करेगी। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है। 

Vivo की वेबसाइट पर एक बैनर और चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया गया है कि X Fold 3 सीरीज को चीन में 26 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Vivo Watch 3, TWS 4 और Vivo Pad 3 को भी लाया जाएगा। कंपनी ने X Fold 3 के डिजाइन का भी टीजर दिया है। यह कम से कम दो कलर्स - व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध होगा। कंपनी का दावा है कि ये फोल्डेबल स्मार्टफोन्स इस सेगमेंट में सबसे पतल और हल्के होंगे। इनमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा। इस सीरीज के प्रो मॉडल में 8.03 इंच का Samsung E7 डिस्प्ले, Vivo का V3 इमेजिंग चिप होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का Zeiss के सपोर्ट वाला कैमरा होगा। यह कैमरा कंपनी की X100 सीरीज में दिया गया था। 

कंपनी का दावा है कि ये SGS फाइव-स्टार एंटी-ड्रॉप सर्टिफिकेशन वाले पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन्स हैं। इसके साथ Vivo का Pad 3 भी पेश किया जाएगा। हाल ही में इस टैबलेट को बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर देखा गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300 SoC दिया जा सकता है। इसमें एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। यह टैबलेट Geekbench पर मॉडल नंबर PA2473 के साथ लिस्टेड है। इस लिस्टिंग से इसमें 16 GB का RAM होने का संकेत मिल रहा है। इसे सिंगल कोर टेस्ट में 2,223 और मल्टी-कोर टेस्ट में 7,547 का स्कोर मिला है। 

पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo Pad 2 में MediaTek Dimensity 9000 SoC प्रोसेसर और 12 GB का RAM दिया गया था। इसके 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का शुरुआती प्राइस CNY 2,499 (लगभग 29,800 रुपये) का था। Vivo Pad 2 में 12.1 इंच LCD स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट की 10,000 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.03 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2200x2480 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  2. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  3. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  4. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  5. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  6. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  7. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  8. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  9. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  10. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »