• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वीवी वी9 27 मार्च को भारत में हो सकता है लॉन्च, डुअल कैमरा सेटअप वाला है यह फोन

वीवी वी9 27 मार्च को भारत में हो सकता है लॉन्च, डुअल कैमरा सेटअप वाला है यह फोन

वीवो ने गुरुवार को नए डुअल कैमरे वाले स्मार्टफोन का टीज़र इनवाइट भेजा था। यह स्मार्टफोन संभवत: 27 मार्च को लॉन्च होगा। हाल में लीक हुई जानकारियों के मुताबिक इस फोन का नाम वीवो वी9 होगा।

वीवी वी9 27 मार्च को भारत में हो सकता है लॉन्च, डुअल कैमरा सेटअप वाला है यह फोन

ट्विटर - वीवो मलेशिया

ख़ास बातें
  • वीवो ने गुरुवार को नए डुअल कैमरे वाले स्मार्टफोन का टीज़र इनवाइट भेजा है
  • लीक हुई जानकारियों के मुताबिक लॉन्च होगा वीवो वी9
  • फ्रंट में संभवत: आईफोन एक्स जैसा नॉच दिया जा सकता है
विज्ञापन
वीवो ने गुरुवार को नए डुअल कैमरे वाले स्मार्टफोन का टीज़र इनवाइट भेजा था। यह स्मार्टफोन संभवत: 27 मार्च को लॉन्च होगा। हाल में लीक हुई जानकारियों के मुताबिक इस फोन का नाम वीवो वी9 होगा। यह वीवो का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें फ्रंट में संभवत: आईफोन एक्स जैसा नॉच दिया जा सकता है। साथ ही हैंडसेट में बेज़लरहित डिज़ाइन होने की भी चर्चा तेज़ है। वीवो वी9 स्मार्टफोन के बारे में वीवो के मलेशियाई ट्विटर हैंडल से जानकारी लीक हुई है। साथ ही कंपनी के इंडोनेशियाई सोशल मीडिया हैंडल ने भी कुछ टीज़र जारी कर हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का इशारा दिया है। सभी टीज़र में फोन का पतला डिज़ाइन और फ्रंट में नॉच देखा गया है।

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर डाले गए वीवो वी9 के स्नैपशॉट एनज़ू.सीएन ने चीनी सोशल साइट वीबो पर साझा किए हैं। इनमें एक होर्डिंग और लाइव फोटो है। हैंडसेट के बैक में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप दिख रहा है। साथ ही पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिख रहा है। वीवो की ब्रांडिंग फोन के पिछले हिस्से पर देखी गई है।
 
vivo

इन जानकारियों के अलावा वीवो के मलेशियाई ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई टीज़र तस्वीर बुधवार और गुरुवार को साझा हुईं। इसमें दिख रहे स्पेसिफिकेशन को वीवो वी9 से जोड़कर देखा जा रहा है। पर्फेक्ट सेल्फी कैंपेन के साथ टीज़ किए गए एक वीडियो के मुताबिक हैंडसेट में नॉच की पुष्टि हुई है।

 

 

vivoहैंडसेट की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता की सटीक जानकारी 27 मार्च को फोन के लॉन्च होने के बाद ही सामने आएगी। सप्ताह की शुरुआत में वीवो ने एपेक्स स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था, जिसमें 91 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। साथ ही हैंडसेट में घूमने वाला सेल्फी कैमरा भी है। हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होकर आया है। इसमें 5.99 इंच का ओलेड डिस्प्ले है और फोन की आधी स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है। साल 2018 के बीच फोन का बहुतायात में निर्माण शुरू हो जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Mobiles, Vivo, Vivo V9, Vivo V9 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »